महिला टीचर को गाड़ी में बैठने को कहता, गंदी हरकतें करता, हेडमास्टर पर शिक्षिकाओं के आरोप
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी (Eenthkhedi) शासकीय माध्यमिक विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने प्रभारी हेड मास्टर नरेंद्र सिंह परमार (Narendra Singh Parmar) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षिकाओं का कहना है कि परमार शैक्षिक कार्य के नाम पर उन्हें अकेले में बुलाते हैं और गलत तरीके से छूते हैं। इसके साथ ही, वे व्यक्तिगत टिप्पणियां भी करते हैं।
मानसिक प्रताड़ना का आरोप
ये भी खबर पढ़ें... अश्लील हरकत और द्विअर्थी बातें करने वाले टीचर किए जाएंगे रिटायर
घरेलू दबाव और शारीरिक गलत हरकतें
महिला शिक्षिकाओं के अनुसार, जब कुर्सी पर वो बैठी होती हैं, तो परमार जानबूझकर उन्हें टच करते हुए निकल जाते हैं। इसके अलावा, वे उन्हें अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने और निकालने के लिए भी कहते हैं।
शिक्षिकाओं की शिकायत और आरोप
इस मामले में अब तक 7 महिला शिक्षिकाओं ने शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से 6 शिक्षिकाओं ने आरोप लगाया कि वे प्रताड़ित हो रही हैं। इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी (District Education Officer) ने जांच का आदेश दिया है।
ये भी खबर पढ़ें... महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था MRI सेंटर कर्मी, 24 वीडियो मिले
जांच की प्रक्रिया जारी
जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच के लिए पुरुष प्रिंसिपल आरएस यादव (RS Yadav) को जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्होंने बताया कि अब तक महिला शिक्षिकाओं के बयान लिए जा चुके हैं। रिपोर्ट शनिवार तक आने की संभावना है। इसके अलावा, बच्चों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक