महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था MRI सेंटर कर्मी, 24 वीडियो मिले

Siddhi Tamrakar | Dec 26, 2024, 11:16 IST
Share
MRI SCAN HIDDEN CAMERA 1
MRI SCAN HIDDEN CAMERA 1

राजधानी भोपाल में कुछ दिन पहले एक MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा छिपे होने की घटना सामने आई थी। इस पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

राजधानी भोपाल में कुछ दिन पहले एक MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा छिपे होने की घटना सामने आई थी। इस पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, पुलिस जांच में आरोपी कर्मचारी के मोबाइल से महिलाओं के 24 अश्लील वीडियो मिले हैं। यह वीडियो आरोपी ने खुद बनाए थे। आरोपी को बुधवार (25 दिसंबर) को जमानत मिल गई है, हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और सेंटर के संचालक की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करता था आरोपी

शहर के मालवीय नगर स्थित मेडी स्कैन एमआरआई सेंटर में काम करने वाले विशाल ठाकुर के मोबाइल से 24 अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। आरोपी वीडियो लेडीज चेंजिंग रूम की फॉल सीलिंग में छिपाकर बनाता था। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उसने सिर्फ अपने लिए बनाए थे और किसी से शेयर नहीं किए थे।

आरोपी को मिली जमानत

आरोपी विशाल ठाकुर को 19 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और उसे 25 दिसंबर को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस अब इस मामले में मेडी स्कैन सेंटर के संचालक की भूमिका की जांच कर रही है, क्योंकि आरोपी को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के नौकरी पर रखा गया था।

UP का रहने वाला है विशाल

विशाल ठाकुर मूल रूप से अयोध्या का निवासी है और तीन साल पहले भोपाल आया था। वह फिलहाल अपनी बहन के घर पर रह रहा है क्योंकि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। इससे पहले वह एक दूसरे संस्थान में गार्ड का काम करता था, वहीं मेडी स्कैन सेंटर में हाउस कीपिंग का काम कर रहा था।

आरोपी ने स्वीकारा वीडियो बनाना

पुलिस ने इस मामले की गहन जांच की है और उन्हें पता चला है कि आरोपी ने कभी इन वीडियो को किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं किया था। आरोपी ने पूछताछ में खुद स्वीकार किया कि वह वीडियो केवल अपने देखने के लिए बनाता था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष और सेंटर के स्टाफ के बयान भी दर्ज किए हैं।

MRI सेंटर संचालक पर उठे सवाल

पुलिस ने मेडी स्कैन एमआरआई सेंटर के संचालक के बयान अभी तक दर्ज नहीं किए हैं, लेकिन यह स्पष्ट हो चुका है कि आरोपी को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के काम पर रखा गया था। पुलिस अब घटना में संचालक की भूमिका की जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Hidden Camera
  • मेडी स्कैन एमआरआई सेंटर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती