SBI ब्रांच स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट महिला के 45 लाख बचाए फेस रीडिंग से

Marut raj | Updated:
Share
SBI branch staff saves from a woman who was digitally arrested the soot
SBI branch staff saves from a woman who was digitally arrested the soot

एक विधवा महिला और उसके 22 साल के बेटे को उनके घर में एक साथ डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया था। ठगों ने कहा कि उसने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए हैं। उसे जेल जाने से बचाने के लिए लाखों रुपये में सौदा किया।

SBI branch staff saves 45 lakh from a woman who was digitally arrested : भिलाई में SBI कर्मचारियों की सतर्कता से एक महिला डिजिटल अरेस्ट होने से बच गई। यही नहीं उसके 45 लाख रुपए भी बच गए। जानकारी के अनुसार रिसाली क्षेत्र की एक विधवा महिला और उसके 22 साल के बेटे को उनके घर में एक साथ डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया था। ठगों ने कहा कि उसने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो और वीडियो अपलोड कर दिए हैं। उसे जेल जाने से बचाने के लिए लाखों रुपये में सौदा किया।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

ICICI बैंक में भेज रही थी पैसे

SBI के रिसाली ब्रांच के मैनेजर विनीत नायर ने बताया कि ये घटना 19 दिसंबर की है। उनके बैंक की एक ग्राहक बैंक में अपनी 35 लाख की FD को तुड़वाने आई थीं। बैंक के अधिकारियों ने देखा कि महिला एक साथ इतना बड़ा अमाउंट किसी शिदामोन एंड बाइयामोन के करंट अकाउंट में भेज रही है। यह अकाउंट ICICI बैंक का था, जो कि असम के सिलचर यूकेडी रोड का था। ऐसे में बैंक की ग्राहक सेवा अधिकारी विनीता साहू ने महिला से पूछताछ की।

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

महिला को भरोसे में लेकर बात की

बैंक के अधिकारियों ने महिला को अलग-अलग बहाने से करीब 2-3 घंटे तक रोककर रखा। इसके बाद बैंक की सहायक प्रबंधक चंदा यादव और ब्रांच मैनेजर विनीत नायर ने महिला की काउंसिलिंग की। उन्हें समझाया और विश्वास में लेकर बताया कि उनके साथ फ्रॉड हो रहा है, तब जाकर महिला समझी और रुपए नहीं भेजे।

हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट तय, कार-बाइक के लिए इतना लगेगा चार्ज

इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने फिर से महिला के पैसों की FD की और उन्हें घर भेजा। महिला ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद दिया कि उसे इतनी बड़ी ठगी का शिकार होने से उन्होंने बचा लिया।

CGPSC Exam में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू में ला रहे 4-5 नंबर

ये सावधानियां रखें

बैंक मैनेजर विनीत नायर के अनुसार सरकार डिजिटल अरेस्ट से लोगों को बचाने के लिए कॉलर ट्यून में भी जागरूकता वाले मैसेज दे रही है। साथ ही लोगों को इसके प्रति अवेयर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर आपके पास कोई अनजान कॉल आए और कोई आपको धमकाए या आपका ओटीपी मांगे तो उसे बिल्कुल न बताएं। ऐसा होने पर आप सीधे नजदीकी पुलिस स्टेशन या अपनी शाखा से संपर्क करें।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • भिलाई न्यूज
  • दुर्ग-भिलाई न्यूज
  • cg news in hindi
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • एसबीआई
  • SBI
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • डिजिटल अरेस्ट
  • Chhattisgarh SBI Bank
  • cg news live news
5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

By Ashish Bhardwaj

5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान
छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला, 26 साल में चार सरकारें कर चुकीं सात प्रयोग, पढ़ाई लिखाई पर कोई असर नहीं
AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट

By VINAY VERMA

AIIMS रायपुर के स्पीड डेटिंग इवेंट पर बवाल, सोशल मीडिया में प्रचार, कमेंट में लोग पूछ रहे एज लिमिट
59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां

By Ashish Bhardwaj

59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य

By Jageshwar Prasad

पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते