भोपाल लव जिहाद केस के मास्टरमाइंड फरहान के पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बेटा शरीफ लगता था, अब...
MP News: भोपाल लव जिहाद केस (Bhopal Love Jihad Case) के मुख्य आरोपी फरहान के पिता और उसके परिवार की प्रतिक्रिया अब सामने आई है। फरहान खान 6 लड़कियों से रेप केस में आरोपी है। इस समय फरहान पुलिस रिमांड पर है।
बेटा शरीफ लगता था, अब शर्मिंदगी है
ये भी पढ़ें:
भोपाल रेप केस की पीड़ित हिंदू छात्राओं का इंदौर तक पीछा कर शिकार बनाता था गिरोह
कैसे हुआ शक
फरहान के पिता को शक उस समय हुआ जब उसने कॉलेज की फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं मांगे और 2.5 लाख रुपए की स्पोर्ट्स बाइक ले ली। जब उससे इस बारे में पूछा तोउसने बताया कि वह सेकंड हैंड गाड़ियों का बिजनेस करता है। फरहान शहर के एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
फरहान के पिता ने यह भी खुलासा किया कि जिन लड़कियों ने फरहान के खिलाफ शिकायत की है, वो त्योहारों के मौकों पर उनके घर आती थीं। अगर वो उस समय इस बारे में कुछ बतादेतींतो वे बेटे को उसी समय रोक लेते। अब तो बस यह पछतावा है कि सब कुछ बहुत देर से पता चला।
https://www.youtube.com/watch?v=Fks0Rt8rzec
फरहान के पिता ने कहा कि वह बेटे के लिए कोई जमानत नहीं करवा रहे हैं और जांच में पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं। उन्हें बेटे पर गुस्सा भी आ रहा है और अफसोस भी हो रहा है।
ये भी पढ़ें:
भोपाल लव जिहाद केस : छात्राओं के वीडियो पॉर्न साइट को बेचने वाला था फरहान, ऐसे खुला राज
सभी गिरफ्तार
पुलिस ने भोपाल रेप केस में शिकायत मिलने के बाद तुरंत ही आरोपियों पर निगरानी रखी और सारे मोबाइल जब्त कर लिए। इससे पहले कि वो लोग लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर पाते, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्यप्रदेश में लव जिहाद