भोपाल रेप केस की पीड़ित हिंदू छात्राओं का इंदौर तक पीछा कर शिकार बनाता था गिरोह

Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Share
Bhopal rape case
Bhopal rape case

भोपाल दुष्कर्म कांड (Bhopal Rape Case) में नया खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान खान ने हिंदू छात्राओं को इंदौर तक पीछा कर ब्लैकमेल व दुष्कर्म किया।

MP News: भोपाल दुष्कर्म कांड (Bhopal Rape Case) में नया खुलासा हुआ है। आरोपी फरहान खान ने हिंदू छात्राओं को इंदौर तक पीछा कर ब्लैकमेल व दुष्कर्म किया।

भोपाल रेप केस में मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू छात्राओं को दोस्ती के जाल में फंसाकर दुष्कर्म (Rape) और ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) का गंभीर मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरोह लड़कियों को दूर जाने के बाद भी नहीं छोड़ता था।

आरोपित फरहान खान (Farhan Khan) ने इंदौर तक किया पीछा

भोपाल रेप केस मामले में लगातार नए सच सामने आ रहे हैं। टीआईटी कॉलेज (TIT College) भोपाल की एक छात्रा को बचने के लिए इंदौर जाना पड़ा। लेकिन फरहान खान (Farhan Khan) वहां भी पहुंचा और छात्रा से जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस जांच में पता चला कि फरहान, छात्रा की बहन को भी अपने चंगुल में फंसा चुका था।

चौंकाने वाले तथ्य

  • फरहान के मोबाइल से 10-12 युवतियों के वीडियो मिले हैं।
  • भोपाल के 5 थानों में अब तक 5 एफआईआर (FIR) दर्ज।
  • 12 से अधिक आरोपी गिरोह से जुड़े।

फोन कॉल से खुला राज, पुलिस तक पहुंची चीखें

आठ अप्रैल की रात, जब फरहान छात्रा के कमरे में घुसा, वह रिश्ते के भाई से फोन पर बात कर रही थी। मारपीट और दुष्कर्म के दौरान फोन कॉल जारी रही, जिससे भाई ने पुलिस को कॉल कर मदद मांगी। शुरुआती लापरवाही के बाद छात्रा ने भोपाल में शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें:

हनीट्रैप में फंसा फूल वाला! दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी, मांगे 10 लाख

पीड़िता के संघर्ष से हुई एफआईआर

पुलिस ने पहले मामले को शांति भंग का चालान बनाने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता के दबाव में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। पूछताछ में फरहान के संगठित गिरोह के कई अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए।

ये भी पढ़ें:

जेल में रेप आरोपी ने पीड़िता से रचाई शादी, आरोप से समझौते तक की कहानी

आरोपितों की सूची में बहन जोया और उसके पति भी शामिल

मुख्य आरोपित फरहान खान (Farhan Khan) के अलावा अली (Ali), साहिल (Sahil), साद (Saad), अबरार (Abrar) और नबील (Nabeel) पर भी केस दर्ज हुआ है। फरहान की बहन जोया (Zoya) और उसके पति पर भी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस पूरे भोपाल रेप केस की जांच के लिए एसआईटी (SIT) बनाई है।



FAQ

  1. भोपाल रैप केस के आरोपी कौन हैं?
    भोपाल रेप केस में फरहान खान (Farhan Khan), अली (Ali), साहिल (Sahil), साद (Saad), अबरार (Abrar), नबील (Nabeel) और फरहान की बहन जोया (Zoya) व उसका पति शामिल हैं।
  2. फरहान खान (Farhan Khan) ने पीड़ित छात्रा का इंदौर में कैसे पीछा किया?
    छात्रा के इंदौर शिफ्ट होने के बाद भी फरहान ने उसका पीछा किया और उसके कमरे में घुसकर जबरन दुष्कर्म (Rape) किया।
  3. पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए हैं?
    पुलिस ने अब तक पांच एफआईआर (FIR) दर्ज कर 12 आरोपितों को गिरफ़्तार किया है और एक एसआईटी (SIT) गठित की गई है जो जांच कर रही है।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ब्लैकमेलिंग
  • rape
  • दुष्कर्म
  • SIT
  • भोपाल रेप केस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर