भोपाल की प्राइम लोकेशन पर घर खरीदने का मौका, तुरंत मिलेगी बुकिंग और होम लोन की सुविधा

Aman Vaishnav | Mar 20, 2026, 10:17 IST
Share
bhopal housing board awas mela property booking
bhopal housing board awas mela property booking

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल में दो दिवसीय भव्य आवास मेला लगा रहा है। इस मेले में शहर की प्राइम लोकेशंस पर शानदार प्रॉपर्टी उपलब्ध होगी। सबसे खास बात ये है कि यहां लोग मौके पर ही अपनी पसंद का घर या प्लॉट बुक कर सकेंगे।

मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड भोपाल की मुख्य जगहों पर अपनी प्रॉपर्टी बेचेगा। इसके लिए दो दिन का मेला आयोजित किया जाएगा जहां लोगों को सभी जरूरी जानकारी दी जाएगी।

यह मेला 20-21 मार्च को पर्यावास भवन में लगेगा। यहां भोपाल में मौजूद हाउसिंग बोर्ड की सभी प्रॉपर्टी की जानकारी मिलेगी और लोग तुरंत बुकिंग भी करवा सकेंगे। इस मेले में भोपाल की नई और पुरानी प्रॉपर्टी की जानकारी एक ही जगह मिलेगी।

साथ ही मेले में फ्री साइट विजिट और बुकिंग फॉर्म भरने की सुविधा भी दी जाएगी। इस मेले में आपको घर खरीदने के लिए मौके पर ही लोन की सुविधा भी मिलेगी।

बोर्ड के आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी

आवास मेले में हाउसिंग बोर्ड अपने आने वाले सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी देगा। बोर्ड अब देवकीनगर, बैरसिया रोड और करोंद में 10 एकड़ जमीन पर एक नया प्लॉट प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इसके अलावा अयोध्या नगर में डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स और फ्लैट्स के 5 नए प्रोजेक्ट्स भी आने वाले हैं। इस तरह के सभी प्रोजेक्ट्स की जानकारी आपको मेले में मिलेगी।

बोर्ड का नया प्रोजेक्ट शुरू

कटारा हिल्स में सफायर पार्क सिटी प्रोजेक्ट में बोर्ड ने अब 34 एकड़ में आवासीय प्लॉट्स का नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत अब बुकिंग चल रही है। इसमें 186 प्लॉट्स हैं। प्लॉट्स की साइज 1300 स्क्वेयर फीट से लेकर 7000 स्क्वेयर फीट तक है। अलग-अलग आकार के 5 प्रकार के प्लॉट्स उपलब्ध हैं। इस प्रोजेक्ट में सभी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।

मेले में होगी प्रॉपर्टीज की बुकिंग

अयोध्या एक्सटेंशन में दो बड़े प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, सुरम्य परिसर और लवकुश हाईट्स फ्लैट्स। सुरम्य परिसर में 250 फ्लैट बन रहे हैं। इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं लवकुश हाईट्स में भी निर्माण हो रहा है और बुकिंग जारी है। इसके अलावा खजूरीकलां फेज-2 में 147 डुप्लेक्स और ट्रिप्लेक्स घरों की बुकिंग भी चल रही है। इन सभी प्रॉपर्टी की बुकिंग मेले में की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में प्रॉपर्टी रेट्स में 100 से प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी!

एमपी की कंपनी देशभर के सबसे बड़े लोन डिफॉल्टरों में शामिल, दो ने डकारे 8 हजार 349 करोड़

साहब की संपत्ति पर राज बरकरार, आधे से अधिक IAS-IPS-IFS ने दी प्रॉपर्टी की अधूरी जानकारी!

एमपी न्यूज: कलेक्टर गाइडलाइन के ड्राफ्ट को नहीं मिली मंजूरी, सांसद-विधायकों के विरोध के बाद फैसला टला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • प्लॉट
  • प्रॉपर्टी
  • मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि