कट्टे की नोक पर लूट : भोपाल में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी और कैश लेकर भाग गए बदमाश

Amresh Kushwaha | Aug 14, 2024, 11:13 IST
एसएस ज्वेलर्स
भोपाल में दो बदमाशों ने हेलमेट पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है। साथ ही लूटे गए माल की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।

भोपाल में दो बदमाशों ने हेलमेट पहनकर एक ज्वेलरी शॉप में लूटपाट की। उन्होंने दुकानदार को कट्‌टा दिखाकर डराया और सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। घटना बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।



ये खबर भी पढ़िए...अपनी ही पार्टी के नेता पर भड़के ज्योतिरादित्य सिंधिया, दे दी ये नसीहत



जानें क्या है मामला...

पुलिस के अनुसार, रचना नगर निवासी मनोज चौहान की कृष्णा आर्केड में एसएस ज्वेलर्स ( SS Jewellers )नाम की दुकान है। रात करीब 10 बजे जब वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तब दो बदमाश हेलमेट पहनकर बाइक से आए और दुकान में घुस गए। उन्होंने मनोज के सीने पर कट्‌टा रखकर नकदी मांगी। फिर दुकान से जेवर, चांदी की राखियां और तिजोरी से नकदी लेकर फरार हो गए।



ये खबर भी पढ़िए...अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ से लाखों की लाइटें चोरी, पुलिस जांच में जुटी



पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

पुलिस ने बताया कि बदमाश भागते समय मनोज पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनोज के बयान लिए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है और लूटे गए माल की कीमत का आंकलन किया जा रहा है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • कट्टे की नोक पर लूट
  • ज्वेलरी शॉप में लूट
  • robbery in jewelery shop
  • एसएस ज्वेलर्स
  • SS Jewellers