अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ से लाखों की लाइटें चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
राम पथ और भक्ति पथ
राम पथ और भक्ति पथ

अयोध्या में राम पथ और भक्ति पथ से बैम्बू लाइट और गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो गए हैं। जिनकी कीमत 50 लाख रुपए से अधिक होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या ( Ayodhya ) में राम मंदिर के पास स्थित राम पथ और भक्ति पथ ( Ram Path and Bhakti Path ) से चोरों ने बड़ी संख्या में बैम्बू लाइट और गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी कर लिए। चोरी की गई लाइट्स की कीमत 50 लाख रुपए से अधिक होने का अनुमान है। यह घटना अयोध्या के अत्यधिक सुरक्षित क्षेत्र में हुई। इसकी जानकारी पुलिस बल सहित किसी को भी नहीं थी।

ये खबर भी पढ़िए...अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

6 हजार 400 बैम्बू, 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट

अयोध्या विकास प्राधिकरण के ठेके के तहत दो फर्मों ( यश एंटरप्राइजेज और कृष्णा ऑटोमोबाइल्स ) ने रामपथ के पेड़ों पर 6 हजार 400 बैम्बू लाइट और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट स्थापित की थीं।

3 हजार 800 बैम्बू, 36 गोबो प्रोजेक्ट लाइट गायब

फर्म के प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने बताया कि रामपथ और भक्तिपथ से 3 हजार 800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट गायब हो गए हैं। इसके संबंध में उन्होंने राम जन्मभूमि थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़िए...भारत की नजर में मोस्ट आतंकी हारिस डार का ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट Arshad Nadeem से क्या है कनेक्शन, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

पुलिस से की गई शिकायत

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि रामपथ पर 6 हजार 400 बैम्बू लाइट और भक्तिपथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लाइट लगाई गई थीं। 19 मार्च तक सभी लाइटें लग चुकी थीं, लेकिन 9 मई को निरीक्षण के दौरान पता चला कि कुछ लाइटें गायब हैं। जांच में पता चला कि लगभग 3 हजार 800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी हो गई हैं।

दो महीने बाद दर्ज कराई गई शिकायत

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि फर्म को इस चोरी का पता मई में चल गया था, लेकिन चोरी के दो महीने बाद 9 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराया गया। ऐसे में अब पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

ये खबर भी पढ़िए...Gopalganj : परवान चढ़ा मामी और भांजी का प्यार , भागकर मंदिर में रचाई शादी , खाई एक साथ जीने मरने की कसम

10 महीने में तैयार बनाया गया था रिकॉर्ड

अयोध्या में 12.97 किलोमीटर लंबा राम पथ बनाया गया है। जिसे महज 10 महीनों में तैयार करके रिकॉर्ड बनाया गया है। यह पथ अयोध्या के अंदरूनी हिस्सों में नवनिर्मित धर्म पथ, भक्ति पथ और राम जन्मभूमि पथ से जुड़ता है, जिससे श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकते हैं। इस पथ को आकर्षक बनाने के लिए फसाड लाइटिंग, म्यूरल पेंटिंग, विंटेज विक्टोरियन सोलर टेल लैंप, आर्टिस्टिकली डिजाइंड आर्क लैंप, प्रॉपर पेवमेंट, इनलैंड ड्रेनेज और कॉनक्रीट लेआउट कैरियज वे, ग्रीनरी इनेबल्ड डिवाइडर से सजाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ayodhya
  • अयोध्या
  • राम पथ और भक्ति पथ
  • Ram Path
  • Bhakti Path
  • राम पथ
  • भक्ति पथ
  • Ram Path and Bhakti Path
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा