भोपाल में पीने के शौकीन एक साल में पी गए 1800 करोड़ की शराब, देशी की खपत 61% घटी
Aman Vaishnav | Feb 08, 2026, 09:10 IST
bhopal liquor sales increased 500 crores english liquor demand
भोपाल में इस साल शराब की बिक्री में बहुत बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार लगभग 500 करोड़ रुपए ज्यादा की शराब बिक चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि 1 अप्रैल 2025 से अब तक 1800 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की शराब बिक चुकी है।
शराब की बिक्री बढ़ने से राज्य सरकार को अच्छा खासा राजस्व मिल रहा है। हालांकि, ये बदलाव शराब पीने की आदतों में बदलाव को भी दिखा रहे हैं। देशी शराब की खपत कम हो गई है, लेकिन अंग्रेजी शराब और बीयर की खपत बढ़ गई है। आंकड़े साफ बताते हैं कि लोगों की शराब पीने की आदतें अब बदल रही हैं।
भोपाल में इस बार शराब की बिक्री पिछले साल से लगभग 500 करोड़ रुपए ज्यादा हुई है। पिछले साल के आंकड़े देखें तो 1 अप्रैल 2024 से लेकर 31 मार्च 2025 तक करीब 1300 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी। वहीं इस बार 1 अप्रैल 2025 से अब तक 1800 करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब बिक चुकी है।
राज्य सरकार को इस साल अब तक शराब की बिक्री से करीब 1 हजार 15 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। वहीं, पिछले साल ये आंकड़ा करीब 796 करोड़ रुपए से ज्यादा था। ये जानकारी आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों से मिली है।
आंकड़ों को देखें तो साफ पता चलता है कि शराब पीने की आदतों में तेजी से बदलाव आ रहा है। देशी शराब की बिक्री में बहुत गिरावट आई है, जबकि अंग्रेजी शराब की खपत बढ़ी है। पिछले साल और इस साल के आंकड़ों में यह फर्क बहुत साफ नजर आ रहा है।
पिछले साल देशी शराब की खपत करीब 71 लाख 31 हजार प्रूफ लीटर थी, जो इस साल घटकर सिर्फ 27 लाख 63 हजार प्रूफ लीटर रह गई है। यानी इसमें 61% की कमी आई है।
वहीं, विदेशी शराब की खपत पिछले साल 45 लाख 7 हजार प्रूफ लीटर थी, जो इस साल बढ़कर 70 लाख 26 हजार प्रूफ लीटर हो गई है, यानी 55% ज्यादा। बीयर की खपत भी पिछले साल 76 लाख 67 हजार बल्क लीटर थी, जो अब बढ़कर 91 लाख 84 हजार हो गई है।
ये भी जानें...
इंदौर में साल 2024 (जनवरी से दिसंबर) के दौरान 6 करोड़ 14 लाख लीटर शराब बिक चुकी थी। वहीं, साल 2025 में इसी दौरान 6 करोड़ 17 लाख लीटर शराब की खपत हुई है। मतलब, एक साल में ही इंदौर में 2.54 लाख लीटर शराब की खपत बढ़ गई है।
शराब बिक्री से इंदौर में वित्तीय साल 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक) में 1502 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। वहीं, वित्तीय साल (Financial Year - FY) 2024-25 में ये कमाई बढ़कर 1702 करोड़ रुपए हो गई। साल 2025-26 के पहले नौ महीने (अप्रैल से दिसंबर तक) में भी यह कमाई 1408 करोड़ रुपए हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़िए... बजट 2026 में शराब-सिगरेट के शौकीनों को तगड़ा झटका, कपड़े, जूते और दवाएं समेत ये चीजें सस्ती एमपी न्यूज: शराब होगी महंगी! नई आबकारी नीति तैयार, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी इंदौर में पीने के शौकीनों ने एक साल में गटकी 6 करोड़ 17 लाख लीटर शराब शराब के धंधे में अकूत कमाई पहली बार नहीं, मंदाकिनी दीक्षित के पहले भदौरिया, खरे और चंद्रावत भी घिर चुके
शराब बिक्री में इतनी हुई बढ़ोतरी
शराब बिक्री से बढ़ा राजस्व
देशी शराब में गिरावट, अंग्रेजी बढ़ी
पिछले साल देशी शराब की खपत करीब 71 लाख 31 हजार प्रूफ लीटर थी, जो इस साल घटकर सिर्फ 27 लाख 63 हजार प्रूफ लीटर रह गई है। यानी इसमें 61% की कमी आई है।
वहीं, विदेशी शराब की खपत पिछले साल 45 लाख 7 हजार प्रूफ लीटर थी, जो इस साल बढ़कर 70 लाख 26 हजार प्रूफ लीटर हो गई है, यानी 55% ज्यादा। बीयर की खपत भी पिछले साल 76 लाख 67 हजार बल्क लीटर थी, जो अब बढ़कर 91 लाख 84 हजार हो गई है।
ये भी जानें...
इंदौर में शराब की बिक्री
- साल 2025 में सबसे ज्यादा माल्ट शराब की खपत हुई है- 3.30 करोड़ लीटर।
- इस दौरान देशी शराब की खपत 1.48 करोड़ लीटर।
- वहीं विदेशी शराब की खपत 1.39 करोड़ लीटर हुई है।
कितनी हो रही है शराब बिक्री से कमाई
ये खबरें भी पढ़िए... बजट 2026 में शराब-सिगरेट के शौकीनों को तगड़ा झटका, कपड़े, जूते और दवाएं समेत ये चीजें सस्ती एमपी न्यूज: शराब होगी महंगी! नई आबकारी नीति तैयार, कैबिनेट से मिलेगी मंजूरी इंदौर में पीने के शौकीनों ने एक साल में गटकी 6 करोड़ 17 लाख लीटर शराब शराब के धंधे में अकूत कमाई पहली बार नहीं, मंदाकिनी दीक्षित के पहले भदौरिया, खरे और चंद्रावत भी घिर चुके
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग