आज से पूरी रफ्तार में दौड़ेगी भोपाल मेट्रो, पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Kaushiki | Jul 24, 2026, 09:00 IST
bhopal metro new route plan
भोपाल मेट्रो को नया सिग्नलिंग सिस्टम मिल गया है। सीएमआरएस से हरी झंडी मिलने के बाद आज 25 जुलाई से नया रूट प्लान लागू होगा। अब मेट्रो अप और डाउन दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी। पीक आवर्स में हर 15 मिनट में ट्रेन मिलेगी।

समझें पूरा मामला

  • भोपाल मेट्रो के नए सिग्नलिंग सिस्टम को CMRS से मंजूरी मिल गई है।
  • शहर में आज 25 जुलाई से मेट्रो का नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा।
  • अब मेट्रो एक के बजाय दोनों (अप और डाउन) ट्रैक पर दौड़ेगी।
  • व्यस्त समय में यात्रियों को हर 15 मिनट में ट्रेन मिल सकेगी।
  • सुभाष नगर से एम्स के बीच सफर अब काफी तेज हो जाएगा।

भोपाल मेट्रो का नया सफर

Bhopal Metro on track:भोपाल के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी और अच्छी खबर आई है। शहर में मेट्रो का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब ज्यादा देर खड़े नहीं रहना पड़ेगा। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस निरीक्षण) ने भोपाल मेट्रो के नए और एडवांस सिग्नलिंग सिस्टम को पास कर दिया है। इस मंजूरी के बाद अब मेट्रो प्रशासन ने पूरे रूट के संचालन को बेहतर बनाने का फैसला लिया है।



आज 25 जुलाई से शहर में नया रूट प्लान और नया टाइम टेबल पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। पहले मेट्रो केवल एक ही ट्रैक पर चल रही थी। इस वजह से यात्रियों को अगली ट्रेन के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब अप और डाउन दोनों ट्रैक चालू हो जाएंगे।



इससे शहर के ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा। लोग अब बहुत कम समय में सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकेंगे। अगर आप रोज ऑफिस, कॉलेज या स्कूल जाते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि इस नए प्लान में आपके लिए क्या-क्या खास है।



भोपाल मेट्रो जुलाई से पकड़ेगी रफ्तार, बढ़ेंगे फेरे और घटेगा इंतजार


नया सिग्नलिंग सिस्टम पास

भोपाल मेट्रो (Bhopal Metro Project) के नए सिग्नलिंग सिस्टम को सुरक्षा जांच में हरी झंडी मिल गई है। CMRS की दो अलग-अलग टीमों ने ट्रैक का बारीकी से निरीक्षण किया था। टीमों ने दो ट्रेनों को आमने-सामने चलाकर भी सेफ्टी सिस्टम की पूरी जांच की थी।



जांच के दौरान सभी तकनीकी प्वाइंट्स एकदम सही पाए गए। सुरक्षा के सारे मानकों पर पास होने के बाद ही इसे हरी झंडी दी गई है। अब नया सिस्टम लागू होने से ट्रेनों की टक्कर का खतरा पूरी तरह खत्म हो गया है।



जुलाई से भोपाल के ट्रैक पर रफ्तार भरेगी मेट्रो, 2028 तक होगी 27 ट्रेनों की डिलीवरी


दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

आज से मेट्रो किसी एक ट्रैक पर निर्भर नहीं रहेगी। अब अप और डाउन दोनों ट्रैक पर ट्रेनें पूरी रफ्तार से चलाई जाएंगी। पहले एक ही ट्रेन से जाना और आना होता था।



इस वजह से यात्रियों को स्टेशन पर बहुत ज्यादा रुकना पड़ता था। अब दोनों ट्रैक चालू होने से यह समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। इससे यात्रियों का कीमती समय बचेगा और सफर भी बहुत आसान हो जाएगा।



जुलाई से भोपाल के ट्रैक पर रफ्तार भरेगी मेट्रो, 2028 तक होगी 27 ट्रेनों की डिलीवरी


15 मिनट में मिलेगी मेट्रो

भोपाल मेट्रो ट्रेन केनए टाइम टेबल के हिसाब से व्यस्त समय में सर्विस काफी तेज रखी गई है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी। दफ्तर, कॉलेज और स्कूल जाने वाले लोगों को इससे बहुत बड़ी राहत मिलेगी।



पीक आवर्स के अलावा बाकी समय में हर 30 मिनट में मेट्रो मिलेगी। स्टेशनों (ट्रैक पर आई भोपाल मेट्रो) पर भीड़ कम होगी और लोगों को तुरंत ट्रेन मिल सकेगी। यह नई व्यवस्था सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच लागू की जा रही है।



समय/स्टेशनटाइमिंग / अंतराल
पीक आवर्स (व्यस्त समय)हर 15 मिनट में
अन्य समयहर 30 मिनट में
पहली मेट्रो (सुभाष नगर)सुबह 9:00 बजे
पहली मेट्रो (एम्स)सुबह 9:30 बजे
अंतिम मेट्रो (सुभाष नगर)शाम 6:30 बजे
अंतिम मेट्रो (एम्स)शाम 7:00 बजे

शहर के लोगों को होगा फायदा

भोपाल मेट्रो का यह नया रूप शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बहुत मजबूत बनाएगा। सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को अब सीधी राहत मिलेगी।



मेट्रो का यह सफर आधुनिक, सुरक्षित और बेहद आरामदायक होने वाला है। कम समय में ज्यादा दूरी तय करने का यह सबसे बढ़िया साधन बन चुका है। यात्री अब बिना किसी चिंता के अपने सही समय पर मंजिल तक पहुंच सकेंगे।



FAQ

  1. भोपाल मेट्रो का नया टाइम टेबल कब से लागू हो रहा है?
    भोपाल मेट्रो का नया टाइम टेबल और रूट प्लान 25 जुलाई से लागू हो रहा है। इसके तहत अब ट्रेनें दोनों ट्रैक पर चलेंगी और पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर यात्रियों को मेट्रो मिलेगी।
  2. पीक आवर्स में भोपाल मेट्रो कितने समय के अंतराल पर मिलेगी?
    पीक आवर्स में यानी व्यस्त समय के दौरान भोपाल मेट्रो हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेगी। वहीं अन्य सामान्य समय में मेट्रो यात्रियों को हर 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।
  3. भोपाल मेट्रो की पहली और आखिरी ट्रेन का समय क्या है?
    सुभाष नगर से पहली मेट्रो सुबह 9:00 बजे और एम्स से सुबह 9:30 बजे चलेगी। वहीं अंतिम मेट्रो सुभाष नगर से शाम 6:30 बजे और एम्स स्टेशन से शाम 7:00 बजे रवाना होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...



नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया वांगचुक का अनशन, CJP का आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान



भोपाल मेट्रो की रफ्तार जुलाई से बढ़ेगी, अब दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी



जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, सीएम ने किया भूमि पूजन



मेट्रो भरपाई के लिए लगे 1.90 करोड़ के पौधे सूखे, पौधारोपण पर उठे सवाल



Tags:
  • Bhopal Metro
  • भोपाल मेट्रो
  • Bhopal Metro on track
  • ट्रैक पर आई भोपाल मेट्रो
  • भोपाल मेट्रो ट्रेन
  • Bhopal Metro Project
  • सीएमआरएस निरीक्षण