नड्डा ने जूस पिलाकर तुड़वाया वांगचुक का अनशन, CJP का आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

Aman Vaishnav | Jul 24, 2026, 07:31 IST
Share
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म

सोनम वांगचुक ने 27वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर सोनम वांगचुक को जूस पिलाया। वहीं नीट पेपर लीक मामले में पीएम मोदी ने सख्त कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट का वादा किया है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सोनम वांगचुक ने 27 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है।
  • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे।
  • उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
  • पीएम मोदी ने पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की बात कही है।
  • वहीं CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।
hn7-4s4byaajl4i_1784836654-711199
hn7-4s4byaajl4i_1784836654-711199

27 दिन बाद टूटा अनशन

नीट पेपर लीक के खिलाफ अनशन कर रहे सोनम वांगचुक ने आखिरकार भूख हड़ताल खत्म कर दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मंत्री जितेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब साढ़े बारह बजे मेदांता अस्पताल पहुंचे।

नड्डा ने खुद वांगचुक को जूस पिलाया। इसी के साथ उनका 27 दिन का अनशन खत्म हुआ। बता दें कि वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले सफदरजंग और फिर मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया गया था।

hn7-4qzacaacwg0_1784836654-417764
hn7-4qzacaacwg0_1784836654-417764

क्या थीं शर्तें

लेह एपेक्स बॉडी के सह-संयोजक शेरिंग दोरजे लकरुक ने बताया कि, सरकार ने दो लिखित आश्वासन दिए हैं। पहला, हिंसा में शामिल न रहे छात्रों के खिलाफ मामले वापस लिए जाएंगे। दूसरा आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे पर विचार होगा।

वांगचुक ने खुद एक्स पर लिखा कि 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने की अपील की थी। उन्होंने देश में संभावित हिंसा की आशंका को भी वजह बताया।

पीएम मोदी का वीडियो संदेश

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार आधी रात छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक पर कड़ी सजा वाला कानून बनाएगी। इस मसौदे पर शुक्रवार, 24 जुलाई को कैबिनेट में चर्चा होगी।

पीएम ने बताया कि मंजूरी के बाद इसे अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा। उन्होंने बीते ढाई महीनों में उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। कहा कि 22 लाख छात्रों की परीक्षा दोबारा कराई गई और 19 जुलाई को नतीजे भी आ गए।

पीएम मोदी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश देने की बात भी कही। इसमें कठोर सजा के प्रावधान होंगे।

राहुल गांधी का पलटवार

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम के वीडियो संदेश को आधी रात का बेकार वीडियो बताया। उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रधान को हटाने और छात्रों से माफी मांगने की मांग की।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने भी प्रधान को हटाने की मांग दोहराई। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने अनशन खत्म होने पर राहत जताई। साथ ही कहा कि प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा।

देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। हजारों प्रदर्शनकारी वहां डटे हुए हैं। देर रात प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। CJP ने आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

NEET पेपर लीक की पृष्ठभूमि

बता दें कि यह पूरा विवाद 3 मई को हुए नीट यूजी पेपर लीक से जुड़ा है। इसी को लेकर एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन चल रहा है।

सीबीआई की जांच जारी

मामले की जांच सीबीआई कर रही है। महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ताल हुई है। अब तक 13 आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

सोनम वांगचुक को कुछ हुआ तो सांसद नहीं रहूंगा, विवेक तन्खा का बयान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने 100 शहरों में आंदोलन करेगी कांग्रेस

कॉकरोच जनता पार्टी के 15 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, एमपी में पहली बार हुआ ऐसा

क्या पुलिस आपको प्रदर्शन करने से रोक सकती है, जानिए क्या कहता है संविधान?

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जेपी नड्डा
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी
  • नीट पेपर लीक
  • सोनम वांगचुक
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग