जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू, सीएम ने किया भूमि पूजन

Ashish Bhardwaj | Jul 22, 2026, 19:18 IST
Share
भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को इसका भूमि पूजन किया। इस परियोजना की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रूपए है।

ऐसे समझें पूरा मामला

  • सीएम भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन।
  • पीएम ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का 4 जुलाई को किया वर्चुअल शिलान्यास।
  • जयपुर के सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में किया पाइलिंग कार्य का शुभारंभ।
  • इस परियोजना की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रूपए से अधिक।
Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मेट्रो फेज-2 का काम शुरू हो गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में भूमि पूजन कर पाइलिंग कार्य की शुरुआत की।

मेट्रो फेज-2 के तहत प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। यह कॉरिडोर सीतापुरा से लेकर वीकेआईए तक के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों को जोड़ेगा।

सीएम ने लगभग 41 किमी लम्बे मेट्रो फेज-2 के मॉडल का भी अवलोकन किया।

इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर स्टेशन पहुंचे

मुख्यमंत्री इलेक्ट्रिक बस में बैठकर मेट्रो डिपो साइट से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने विण्डो से टिकट लिया और छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर किया।

भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा

यात्रा के दौरान उन्होंने मेट्रो के कॉकपिट से फेज-2 के तहत खासाकोठी में बनने वाले इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन की साइट का भी अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने आर्ट गैलेरी का अवलोकन किया।

फेज-3 और फेज-4 का काम भी जल्द

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जयपुर में मेट्रो विस्तार बेहद जरूरी है। मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास के बाद 18 दिनों में ही सिविल कार्य की शुरूआत हो गई है।

उन्होंने कहा कि यह मेट्रो जयपुर की लाइफलाइन बनेगी। जरूरत के अनुरूप फेज-3 और फेज-4 का काम भी प्रारंभ किया जाएगा।

भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा

एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन

प्रहलादपुरा से टोडी मोड कॉरिडोर की कुल लागत 13 हजार 37 करोड़ रूपए से अधिक है। इस परियोजना में एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमिगत स्टेशन भी शामिल होगा।

परियोजना के फेज-2 के पहले पैकेज में 918 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यों के लिए एलओए (स्वीकृति पत्र) जारी भी हो चुका है।

ये खबर भी पढे़:-

ललित मोदी को मिली ED से बड़ी राहत, 16 साल बाद लौटेंगे भारत

जेल में कैदियों तक मोबाइल, तंबाकू-बीड़ी पहुंचाने की कोशिश, पुलिस ने की जांच शुरू

जयपुर बना सियासी अखाड़ा, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, शहर बेहाल

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक रहेगी जंग, दिल्ली प्रोटेस्ट पर बोले सचिन पायलट

Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • इलेक्ट्रिक बस
  • जयपुर मेट्रो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज