दूध में डिटर्जेंट मिलाकर 20 हजार लीटर सप्लाई, रोजाना आप तक पहुंच रहा ये सफेद जहर
Aman Vaishnav | Aug 09, 2026, 09:16 IST
भोपाल में दूध डेयरी पर सैंपल में डिटर्जेंट
भोपाल में एक दूध डेयरी पर सैंपल में डिटर्जेंट की मिलावट पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद डेयरी का लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां से करीब 20 हजार लीटर दूध सप्लाई होता है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में दूध के नमूने में डिटर्जेंट मिला है।
- यह मामला श्यामपुर की नन्हे चाचा दूध डेयरी से जुड़ा है।
- खाद्य विभाग ने 27 जुलाई को नमूना जांच के लिए भेजा था।
- रिपोर्ट आने के बाद डेयरी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
- अब सप्लाई चेन के अन्य नमूनों की भी जांच होगी।
पहली बार मिली पुष्टि
जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग ने 27 जुलाई को श्यामपुर की नन्हे चाचा दूध डेयरी से नमूना लिया था। यह नमूना जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। करीब 11 दिन बाद शनिवार (08 अगस्त) को रिपोर्ट आई।
रिपोर्ट में साफ हुआ कि दूध में डिटर्जेंट मिलाया गया था। इसके तुरंत बाद विभाग ने डेयरी का फूड लाइसेंस निरस्त कर दिया।
डेयरी संचालक ने क्या बताया
इस बयान के बाद विभाग की चिंता और बढ़ गई। अधिकारियों को लगता है कि यह अकेली डेयरी का मामला नहीं है। इसलिए पूरी सप्लाई चेन पर नजर रखी जाएगी।
श्यामपुर में भी जांच शुरू
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से विशेष सैंपलिंग अभियान चल रहा है। इसमें दूध, दही, घी और पनीर के नमूने लिए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत नन्हे चाचा डेयरी का नमूना लिया गया था।
रोज 20 हजार लीटर दूध की सप्लाई
इसी वजह से विभाग अब इस पूरे रूट पर नजर रखेगा। इस रूट से आने वाले दूध की सघन सैंपलिंग की जाएगी। मकसद है मिलावट का असली स्रोत पता लगाना।
bhopal-milk-adulteration-detergent-found
दूध में ऐसी मिलावट होती है
इन चीजों से दूध में सफेदी और झाग आ जाता है। दूध गाढ़ा भी दिखने लगता है। पहली नजर में यह असली दूध जैसा लगता है। लेकिन सेहत के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकता है।
कोर्ट में चलेगा मामला
दोष सिद्ध होने पर आरोपी को छह महीने तक की सजा हो सकती है। यह प्रावधान खाद्य सुरक्षा कानून के तहत है। विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
FSSAI ने डाबर प्रोडक्ट की बिक्री पर लगाई रोक, ग्राहकों को कर रहे थे भ्रमित
अमिताभ बच्चन जिस गोवर्धन घी की करते हैं ब्रांडिंग, वो जांच में निकला अनसेफ, इंदौर में जब्त
सेहत से खिलवाड़: MP में बेखौफ घूम रहे मिलावटखोर, कहां अटका 109 करोड़ का बजट
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel