DJ की आवाज से चौंक रहा था बेटा, पिता ने लड़कों को टोका तो काट डाला गला
Sandeep Kumar | Dec 09, 2024, 19:45 IST
DJ BPL
शराब पीकर हंगामा और गाली-गलौज कर रहे लोगों को टोकना पड़ोसी युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। आरोपियों ने युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 4 दिन पहले ही यह शख्स एक बेटे का पिता बना था।
राजधानी भोपाल में एक दुखद घटना ने उस समय अकल्पनीय मोड़ ले लिया जब एक युवक अपने अभी 4 दिन के नवजात बेटे की देखभाल कर रहा था। जब पार्टी का शोर इतना बढ़ गया कि उसके दुधमुंहे बच्चे की नींद टूट गई। जिसके बाद वह शख्स शराब पीकर हंगामा कर रहे पड़ोसियों को टोका। इसी विवाद से गुस्साए आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। यह घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई और अब पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल ये पूरी घटना भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। टीआई महेश लिल्हारे ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 84 एकड़ झुग्गी में तीन लोगों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। तीनों आरोपी तेज आवाज में झुग्गी में स्पीकर बजा रहे थे और शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान तीनों आरोपी प्रह्लाद, प्रदीप और राजू गाली गलौज और हंगामा भी कर रहे थे। पड़ोस की झुग्गी में रहने वाले मनोज चौरे की पत्नी को चार दिन पहले बेटा हुआ था जो शोर की वजह से सो नहीं पा रहा था, इसलिए मनोज ने हंगामा कर रहे आरोपियों को टोका। इसको लेकर मनोज और आरोपियों के बीच विवाद हो गया।
तीनों
विवाद इतना बढ़ गया कि तीनों ने मनोज पर हमला कर दिया। इस दौरान दो आरोपियों प्रदीप और राजू ने मनोज के हाथ पकड़े और प्रह्लाद ने चाकू से उसका गला रेत दिया। गला कटते ही मनोज के गले से खून का फव्वारा छूट गया और थोड़ी देर में वो बेसुध हो गया। परिवार के लोग मनोज को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या करने वाला प्रह्लाद करीब 8 महीने पहले ही मृतक की झुग्गी के सामने रहने आया था। फ़िलहाल पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया है और हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शख्स गया था डीजे बंद कराने
तीनों आरोपी गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari