ट्रक से लाखों की मैगी उड़ा ले गए चोर, फोड़ दिए टायर, डीजल भी चुराया
Vikram Jain | Dec 09, 2024, 20:14 IST
bhopal-truck-theft-maggi-packet-stolen
गुजरात से ओडिशा पहुंचाए जा रहे मैगी पैकेट्स का माल भोपाल में चोरी हो गया। मैगी लेकर निकला कंटेनर भोपाल में लावारिस हालत में मिला है। इस कंटेनर में 10 लाख 71 हजार रुपए के मैगी पैकेट्स लोड थे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मैगी (Maggi) से भरे ट्रक की चौरी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां शातिर चोरों ने भोपाल के 11 मील बाइपास से ट्रक में से 10 लाख 71 हजार रुपए के मैगी पैकेट पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं दस्तावेज भी गायब हुए है। मैगी (Maggi Packet Theft) से भरा चोरी कंटेनर अब कोकता क्षेत्र में मिला है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है।
भोपाल निवासी कंटेनर मालिक शब्बीर खान उर्फ फराज अन्ना (38) ने घटना को लेकर बताया कि चोरी की यह घटना 28 नवंबर की है, उनका कंटेनर अहमदाबाद से कटक (ओडिशा) के लिए मैगी पैकेट्स का माल लेकर निकला था। कंटेनर में 10 लाख 71 हजार रुपए की मैगी लोड थीं। जब ट्रक भोपाल पहुंचा, तो ड्राइवर को कॉल किया, लेकिन ड्राइवर का फोन बंद था। बाद में ड्राइवर ने 4 दिसंबर को किसी दूसरे नंबर से फोन किया और बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे (चालक) और क्लीनर को शराब पिलाकर कंटेनर चोरी कर लिया गया।
मामले में पुलिस से शिकायत के बाद जांच शुरू की गई तो कंटेनर कोकता इलाके में डिवाइन स्कूल के पास मिला, लेकिन कंटेनर पूरी तरह खाली था। 10 लाख 71 हजार हजार रुपए के मैगी पैकेट्स गायब थे। जांच में सामने आया कि दस्तावेज गायब थे, आरोपियों ने डीजल भी चोरी कर लिया था, साथ टायर को नुकसान पहुंचाया। कंटेनर चोरी से जुड़े सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) भी सामने आए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच पड़ताल शुरू की है।
शब्बीर का कहना है कि ट्रक चालक 1 महीने पहले ही उनके साथ जुड़ा था। मामले में जांच की तो चालक का मोबाइल नंबर बंद आया, उसके अशोका गार्डन क्षेत्र वाले घर में भी ताला लगा हुआ है। कंटेनर मालिक शब्बीर ने 11 मील के टोल प्लाजा से कंटेनर निकलने के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। जिसमें कंटेनर का दरवाजा लॉक है, लेकिन टोल प्लाजा से 5 किलोमीटर आगे कंटेनर लावारिस हालत में मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कंटेनर मालिक शब्बीर के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानें पूरा मामला
दस्तावेज गायब, डीजल चोरी
लावारिस हालत में मिला कंटेनर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari