नारी शक्ति महाकुंभ के लिए भोपाल तैयार, पीएम मोदी की सुरक्षा सख्त, ट्रैफिक प्लान जारी

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 29, 2025, 12:24 IST
Share
PM Modi to take part in Mahila Sammelan
PM Modi to take part in Mahila Sammelan

भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को होने वाले महिला महाशक्ति महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो लाख महिलाओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित 24 प्रमुख हस्तियां भी मंच साझा करेंगी।

MP News: भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को एक भव्य महिला सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इस आयोजन को देवी अहिल्याबाई महिला महाशक्ति महासम्मेलन नाम दिया गया है। इस नारी महाकुंभ में करीब दो लाख महिलाएं शामिल होंगी। आयोजन केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं को गति देने का प्रतीक माना जा रहा है। मंच पर पीएम के अलावा राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत कुल 24 प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहेंगी।
महिला सम्मेलन में विशेष रूप से भोपाल सहित सागर, इंदौर और उज्जैन संभाग की महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इसके पीछे प्रमुख कारण है इन जिलों की भौगोलिक निकटता ताकि महिलाएं आसानी से भोपाल पहुंच सकें। प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी स्व-सहायता समूहों की सदस्य, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं से जुड़ी महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस महिला महासम्मेलन में देवी अहिल्या बाई होल्कर, कर्नल सोफिया कुरैशी, और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के कटआउट लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी का सेना की वर्दी में कटआउट भी होगा, जो ‘नारी शक्ति’ और देशभक्ति का संगम दिखाएगा।

पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण और संबोधन

कार्यक्रम की ख़ास बात यह होगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन में लगभग 1.5 घंटे तक उपस्थित रहेंगे। महिलाओं को संबोधित करने के साथ ही इस दौरान वे मंच से ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे इंदौर मेट्रो और विभिन्न जिलों के विकास कार्यों का वर्चुअल भूमिपूजन व उद्घाटन भी करेंगे।

बीजेपी ने तैयार किया महिला नेत्रियों का कोर ग्रुप

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी ने 7 महिला नेत्रियों का कोर ग्रुप तैयार किया है, जिसमें माया नारोलिया, कृष्णा गौर, मालती राय, सीमा सिंह, वंदना जाचक, नेहा बग्गा और भक्ति शर्मा को शामिल किया गया है। ये भी पढ़ें: भोपाल में पीएम मोदी के दौरे से पहले कानून व्यवस्था पर तमाचा, चलती बाइक पर चाकू मारकर लूट

महिला टीम लीडर्स को मिली जिम्मेदारी

सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए 200 महिला टीम लीडर्स को चुना गया है जिन्हें 14 विभागीय कार्यों जैसे मंच व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वागत आदि की जिम्मेदारी दी गई है

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

पीएम की विज़िट के चलते राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से करीब 5000 बसें महिलाओं को लेकर आएंगी, जिससे शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात का भारी दबाव रहने वाला है।

सुबह 6 से शाम 4 बजे तक आम ट्रैफिक पर रहेगा प्रतिबंध

जंबूरी मैदान के आसपास 31 मई को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। यह रोक बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी चौराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा, पटेल नगर बायपास, और रत्नागिरी तिराहा जैसे मुख्य मार्गों पर लागू रहेगी।

ये भी पढ़ें:

जल, थल और वायु क्षेत्र में पीएम मोदी देंगे सौगात, भोपाल में जुटेंगी दो लाख महिलाएं

डायवर्जन योजना: इन वैकल्पिक रास्तों का करें उपयोग

ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। नागरिक अवधपुरी, सुरभि एन्क्लेव, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, डीआरएम ऑफिस, हबीबगंज नाका, और 10 नंबर मार्केट के रास्तों से अपनी आवाजाही कर सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था: आम और वीआईपी वाहनों के लिए अलग स्थान

  • आम वाहनों के लिए पार्किंग: महात्मा गांधी चौराहा से होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पीछे।
  • वीआईपी वाहनों के लिए: अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम, सेंट जेवियर स्कूल के सामने।
  • नो फ्लाई जोन घोषित, ड्रोन और बैलून पर पूर्ण प्रतिबंध
भोपाल प्रशासन ने जंबूरी मैदान और उसके 5 किमी दायरे को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया है। इस क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून जैसी उड़ान गतिविधियों पर 31 मई को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सख्त पाबंदी लागू रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था

पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। टीम ने हेलीपैड से मंच तक की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, एंट्री प्वाइंट और वीआईपी मूवमेंट की सभी व्यवस्थाएं जांचीं। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास स्थित होटलों, लॉज, धर्मशालाओं में रुकने वालों का पुलिस वेरिफिकेशन भी शुरू कर दिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • पीएम मोदी
  • नरेंद्र मोदी
  • भोपाल
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्यमंत्री
  • प्रधानमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज