NEET PG में NRI कोटे की सीटों पर अंतरिम रोक के बाद बड़ा खुलासा, जानें

Raj Singh | Dec 20, 2024, 15:34 IST
medical college
मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने बुधवार को नीट पीजी में एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) कोटे की सीटों पर अंतरिम रोक लगा दी। इस फैसले के बाद एक और अहम जानकारी सामने आई है

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने नीट पीजी में एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) कोटे की सीटों पर अंतरिम रोक लगा दी। इस फैसले के बाद एक और अहम जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि मध्यप्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटे के तहत दाखिलों में बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है।



3 निजी मेडिकल कॉलेजों में 381 एनआरआई सीटें आरक्षित

10 मेडिकल कॉलेज पर 45 हजार करोड़ खर्च, फिर भी जरूरी दवा नहीं: रिपोर्ट



27 लाख से लेकर 50 लाख रुपए प्रति वर्ष

इन सीटों पर फीस 27 लाख से लेकर 50 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकती है, जैसे उज्जैन के आरडी गार्डी कॉलेज में 27 लाख रुपए और भोपाल के एलएन मेडिकल कॉलेज में 49.74 लाख रुपए की फीस है।





हमीदिया अस्पताल में 400 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी



क्या है मामला?

यह मामला 2007 में बनाए गए राज्य सरकार के एक एक्ट से जुड़ा है, जो केवल उन लोगों को एनआरआई कोटे का लाभ देता था, जिनका भारत से बाहर निवास था या जिनके माता-पिता या दादा-दादी पाकिस्तान, बांग्लादेश आदि देशों के निवासी थे। हालांकि, 2018 में इस एक्ट में बदलाव किया गया, और फर्स्ट डिग्री ब्लड रिश्तेदारों जैसे मामा, ताऊ, चाचा-चाची, दादा-दादी आदि को भी एनआरआई कोटे का लाभ देने का प्रावधान किया गया। इसके कारण कई दूर के रिश्तेदारों ने नकली दस्तावेजों के आधार पर प्रवेश हासिल किया।



हालांकि, 2024 में इस नियम में फिर से बदलाव किया गया, और 2007 के मूल एक्ट के अनुसार केवल सीधे रिश्तेदारों को ही एनआरआई कोटे का लाभ देने का प्रावधान किया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मेडिकल पीजी में एनआरआई कोटे की फीस बढ़ोत्तरी का मामला
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • neet pg