पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले के मामले में जीतू यादव समर्थक को सुप्रीम कोर्ट से बेल
Sanjay Gupta | May 14, 2025, 14:31 IST
bjp-councillor-house-attack-accused-granted-bail-supreme-court
इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हमले के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक आरोपी विशाल गोस्वामी को जमानत दे दी है। यह हमला पूर्व एमआईसी मेंबर जीतू यादव के समर्थकों द्वारा किया गया था।
बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले और इसके बाद जूनी इंदौर थाने में दर्ज हुए विविध धाराओं और पॉक्सो एक्ट धारा के मामले में एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत न मिलने पर हैरानी जताई। इस मामले में पूर्व एमआईसी मेंबर जीतू यादव के अज्ञात 30 से 40 समर्थकों पर केस हुआ था, जिसमें 20 से ज्यादा गिरफ्तार हुए थे, जो जेल में हैं।
खबर यह भी...पार्षद कमलेश कालरा बच गए, OBC होने के मूल दस्तावेज नहीं, IAS कुमार ने दी क्लीन चिट
सुप्रीम कोर्ट ने इस आरोपी को दी जमानत
बाकी की जमानत का रास्ता खुला
इस केस के बाद अब बाकी आरोपियों की जमानत का भी रास्ता खुल गया है। माना जा रहा है कि अब अन्य आरोपी भी इस मामले में हाईकोर्ट में ही जल्द जमानत याचिका लगा सकते हैं और इसमें सुप्रीम कोर्ट केस का हवाला भी दिया जा सकता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
jitu yadav news | Indore News | MP News