BJP नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले में NHAI कर्मियों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप
भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ और एक महिला के आपत्तिजनक वीडियो मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो जानबूझकर वायरल किया गया था, और इसके पीछे एनएचएआई के कुछ कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों ने नेता को पहले वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी।
कैमरे में कैद हुए 8 मिनट फिर की सौदेबाजी
परिवार का आरोप है कि 13 मई को जब भानपुरा के नीमथुर वाले पॉइंट पर मनोहरलाल धाकड़ और महिला कार से उतरने के बाद लगभग 8 मिनट तक आपत्तिजनक स्थिति में कैमरे में कैद हुए। इससे पहले कि दोनों वापस कार में बैठ पाते, एनएचएआई के लगभग 10 से 15 कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नेता से कहा कि यह सारी घटना सड़क पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कर्मचारियों ने रिकॉर्डिंग के कुछ अंश नेता को दिखाए और फिर वीडियो को वायरल न करने के एवज में रुपए की मांग की।
ब्लैकमेलिंग का सौदा आठ दिन तक चलता रहा
पुलिस ने कार जब्ती की, महिला की भी हो चुकी
वीडियो सामने आने के बाद मंदसौर पुलिस ने शुक्रवार रात कार्रवाई करते हुए धाकड़ के गांव में जाकर उस कार को जब्त कर लिया, जो वीडियो में नजर आ रही थी। हालांकि मौके पर मनोहरलाल धाकड़ मौजूद नहीं थे और वह फरार बताए जा रहे हैं। इस बीच यह भी सामने आया है कि वीडियो में दिख रही महिला की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस उसकी भूमिका और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
यह भी पढ़ें...बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल, हाईवे पर कार रोककर महिला संग पार की सारी हदें
भाजपा नेता की तलाश जारी
मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि अब तक नेता की लोकेशन पता नहीं चल पाई है। वीडियो वायरल होने की वजह से यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में बना हुआ है, और पुलिस इस प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें...अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल
खबर को 5 आसान बिंदुओं में समझें
- 13 मई को भानपुरा हाईवे पॉइंट पर भाजपा नेता और महिला कैमरे में आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्ड हुए।
- एनएचएआई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नेता को वीडियो दिखाकर रुपए की मांग की।
- आठ दिन तक वीडियो को डिलीट करने के बदले सौदेबाजी चलती रही।
- रुपए न मिलने पर कर्मचारियों ने पहले स्क्रीनशॉट और फिर पूरा वीडियो वायरल कर दिया।
- मंदसौर पुलिस ने वीडियो में दिखी कार को जब्त किया, नेता फरार है, महिला की पहचान हो चुकी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP News | बीजेपी नेता | Viral Video | अश्लील वीडियो वायरल | NHAI