अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल

Rohit Sahu | May 25, 2025, 08:42 IST
Share
bjp sansad ramchandra jangra
bjp sansad ramchandra jangra

BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम हमले पर महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान पर कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने किया तीखा पलटवार।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हरियाणा से भाजपा (BJP) के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादास्पद बयान दिया है। उनके इस बयान से न केवल मारे गए लोगों के परिजनों को ठेस पहुंची है बल्कि महिलाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए लोगों की पत्नियों में वीरांगना (brave women) जैसा जोश नहीं था। इसी कारण 26 लोग मारे गए।

क्या बोले बीजेपी सांसद जांगड़ा

रामचंद्र जांगड़ा शनिवार को भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति पर आधारित संगोष्ठी था। सांसद ने कहा कि अगर पहलगाम की पीड़ित महिलाओं को हाथ नहीं जोड़ने थे, अगर महिलाएं लड़ती तो शायद इतने लोग न मरते।

आतंकी की पहचान के सवाल पर सांसद चुप

कार्यक्रम के बाद जब पत्रकारों ने जांगड़ा से पहलगाम हमले के दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी पर सवाल किया, तो उन्होंने इस पर सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि "चाहे आरोपी पकड़े न गए हों, लेकिन हमारी सेना ने उनके ठिकानों और आकाओं को नेस्तनाबूद कर दिया है।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जांगड़ा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए, अब उनकी मर्यादा उजाड़ने का काम हरियाणा के ये बीजेपी सांसद रामचंद्र जी कर रहे हैं। ये बेहद घृणित टिप्पणी है। बीजेपी की तरफ से लगातार शहीद परिवारों का अपमान हो रहा है, इस पर लगाम लगनी चाहिए।

पहलगाम अटैक

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK - पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) में एयर स्ट्राइक की थी। इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) नाम दिया गया।

यह भी पढ़ें...मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव

कई नेताओं ने दिए विवादित बयान

🟠 विजय शाह, मंत्री - मध्य प्रदेश सरकार
11 मई को महू में विजय शाह ने सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी की तैसी कर दी।
🔵 रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी नेता
15 मई को मुरादाबाद में रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि व्योमिका हरियाणा की जाटव हैं, लेकिन भाजपा उन्हें राजपूत समझकर चुप रही।
🟢 जगदीश देवड़ा, डिप्टी सीएम - मध्य प्रदेश
16 मई को जबलपुर में डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे... सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं।

यह भी पढ़ें...MP में मंत्री-विधायकों को मिलेगा बोलने का प्रशिक्षण, विवादित बयानों के बाद बीजेपी का बड़ा फैसला

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

पहलगाम में आतंकी हमला | राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बयान | Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra statement | pahalgam attack

Tags:
  • बीजेपी सांसद
  • Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra statement
  • राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का बयान
  • पहलगाम में आतंकी हमला
  • pahalgam attack
  • ऑपरेशन सिंदूर
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज