2a9f69de-14f
बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल, हाईवे पर कार रोककर महिला संग पार की सारी हदें
Sourabh Bhatnagar | May 22, 2025, 09:46 IST
bjp-leader-manoharlal-dhakad
मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता मनोहरलाल धाकड़ का दिल्ली-मुंबई हाईवे पर महिला संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने राजनीतिक हलकों में सनसनी मचा दी है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक कथित आपत्तिजनक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के 8 लेन हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ शर्मनाक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
खबर यह भी...इंदौर के होटल एसेंशिया में पूल पार्टी, धार्मिक गानों पर अश्लील डांस, बजरंगियों की आपत्ति
मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। BJP जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा है कि पार्टी ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी और ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है, यदि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मनोहर धाकड़ ही पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दीक्षित ने कहा मनोहरलाल धाकड़ भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं, वे ऑनलाइन सदस्य के रूप में पार्टी से जुड़े हो सकते हैं।
![2a9f69de-14f]()
इस बीच, धाकड़ महासभा ने मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें धाकड़ महासभा के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है।
खबर यह भी...भोपाल लव जिहाद केस में खुलासा, आरोपियों के फोन से मिले अश्लील वीडियो और...
यह वीडियो न केवल व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि भाजपा पार्टी के लिए भी एक बड़ा राजनीतिक संकट बन चुका है। इस तरह की हरकतों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने की संभावना है, खासकर चुनावी माहौल में।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे कृत्यों से जनता का पार्टी और नेताओं पर से भरोसा कम होता है, जो भविष्य में भाजपा के लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है।
NOTE- अश्लील वीडियो सामने आने के बाद द सूत्र ने मनोहरलाल धाकड़ से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद मिला। सवाल यह उठता है कि इस गंभीर आरोप पर उनका जवाब क्या होगा? फिलहाल धाकड़ का पक्ष रहस्यमय बना हुआ है, जो इस मामले में और भी रहस्य जोड़ता जा रहा है।
भाजपा नेता | Mandsaur News | mandsaur news today | MP BJP | Viral Video | अश्लील वीडियो वायरल
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
कथित तौर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रिकॉर्ड हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सफेद रंग की कार दिखाई दे रही है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी-14-सीसी-4782 है, जो मनोहरलाल धाकड़ के नाम पर दर्ज है। बता दें कि धाकड़ महिला के साथ अश्लील व्यवहार करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। फिलहाल वीडियो में उनके साथ वो महिला कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। बेहद आपत्तिजनक वीडियो होने के कारण हम आपके साथ उसे साझा नहीं कर सकते हैं। वायरल वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है।
ऐसे लोगों की पार्टी में कोई जरूरत- बीजेपी जिला अध्यक्ष
इस बीच, धाकड़ महासभा ने मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें धाकड़ महासभा के युवा संघ के राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है।
पूर्व विधायक के खास बताए जा रहे धाकड़
जानकारी के अनुसार धाकड़ जिले के पूर्व बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया के करीबी बताए जा रहे हैं, जिनके साथ उनकी राजनीतिक पहचान जुड़ी हुई है। बता दें कि धाकड़ की पत्नी वर्तमान में मंदसौर जिला पंचायत सदस्य हैं। धाकड़ लंबे समय से दलौदा मंडी में लहसुन व्यापार में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें अखिल भारतीय धाकड़ युवा संघ का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है, जो उनकी सामाजिक भूमिका पर सवाल खड़े करता है।
सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे कृत्यों से जनता का पार्टी और नेताओं पर से भरोसा कम होता है, जो भविष्य में भाजपा के लिए चुनौतियां पैदा कर सकता है।
NOTE- अश्लील वीडियो सामने आने के बाद द सूत्र ने मनोहरलाल धाकड़ से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उनका मोबाइल लगातार बंद मिला। सवाल यह उठता है कि इस गंभीर आरोप पर उनका जवाब क्या होगा? फिलहाल धाकड़ का पक्ष रहस्यमय बना हुआ है, जो इस मामले में और भी रहस्य जोड़ता जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भाजपा नेता | Mandsaur News | mandsaur news today | MP BJP | Viral Video | अश्लील वीडियो वायरल
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
By Ramanand Tiwari
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
By Amresh Kushwaha
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
By Ramanand Tiwari
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
By Mukesh Sharma
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
By Ramanand Tiwari
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज
By VINAY VERMA