दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ... दिग्विजय के RSS वाले बयान पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

Dablu Kumar | Oct 04, 2025, 14:19 IST
RSS RESTRATION
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस दंगे भड़काने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है। अब उनके आरोपों पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है।

Bhopal. मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस के रजिस्ट्रेशन को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें एक बहरूपिया और कट्टर इस्लामी प्रवक्ता करार दिया।



उन्होंने दिग्विजय सिंह को आतंकवादियों के समर्थन में बयान देने वाला नेता बताया। शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और राहुल गांधी जैसे नेता कभी भी भारत और यहां की सेवा करने वाले संगठनों की सराहना नहीं करेंगे। इनके बयान हमेशा आतंकवाद के समर्थन में होते हैं और यह आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं।



रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह से किया सवाल

दिग्विजय के बयान पर रामेश्वर की प्रतिक्रिया वाली खबर पर एक नजर

  1. रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के आरएसएस के रजिस्ट्रेशन पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और उन्हें बहरूपिया और कट्टर इस्लामी प्रवक्ता करार दिया।
  2. दिग्विजय पर आरोप: शर्मा ने दिग्विजय सिंह को आतंकवादियों का समर्थक बताते हुए आरोप लगाया कि उनके बयान हमेशा आतंकवाद के समर्थन में होते हैं और वह आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति दिखाते हैं।
  3. हिंदू-मुसलमान पर आलोचना: रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि वह हिंदू-मुसलमान की संख्या पर आलोचना क्यों करते हैं और उनका हिंदू समुदाय की संख्या बढ़ने पर ऐतराज क्यों है।
  4. दिग्विजय की पाकिस्तान के प्रति मोहब्बत: शर्मा ने दिग्विजय सिंह को तंज करते हुए कहा कि अगर उन्हें पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत है, तो वह वहां जाकर रह सकते हैं और मजारों पर जाकर मुस्लिम समुदाय के प्रवक्ता बन सकते हैं।
  5. दिग्विजय का बयान: दिग्विजय सिंह ने झांसी में आरएसएस पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है, जो दंगे भड़काती है और बाद में सफाई देती है कि आरोपी उनका सदस्य नहीं है।

ये भी पढ़िए... उमंग सिंघार के चड्डी वाले बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा का हमला , कहा- आरएसएस के बारे में नेहरू-इंदिरा से पूछो



दिग्विजय सिंह का जलता है पेट

बीजेपी विधायक ने तंज करते हुए कहा कि जब भारत माता की जय बोलने वालों की संख्या बढ़ती है, तो दिग्विजय सिंह का पेट जलने लगता है। उन्होंने कहा कि यदि दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतनी मोहब्बत है, तो वह पाकिस्तान जाकर वहां रह सकते हैं। रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी और अन्य नेताओं के साथ पाकिस्तान में जाकर कराची में अपना डेरा डालें और मजारों पर जाकर मुस्लिम समुदाय के प्रवक्ता बनकर उनकी बात करें।



ये भी पढ़िए... मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा की फोटो में छेड़छाड़, मछली गुर्गे का लगाया चेहरा



जानें पूरा मामला

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलना चाहिए। झांसी पहुंचे दिग्विजय ने कहा कि आरएसएस दंगे भड़काने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक नॉन रजिस्टर्ड संस्था है। इनके लोग हिंसा कराते हैं और बाद में सफाई दी जाती है कि यह व्यक्ति उनका सदस्य नहीं है। जब संस्था का रजिस्ट्रेशन ही नहीं है, तो सदस्यता का सवाल ही नहीं उठता।



ये भी पढ़िए... MP News: कब्रिस्तान की जमीन पर गौशाला बनाने का आरोप, BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया था भूमिपूजन



आरएसएस के प्रचार पर लगाया आरोप

उन्होंने कहा कि आरएसएस यह प्रचार करता है कि मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि हकीकत यह है कि हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों की आबादी में अधिक कमी आई है। दिग्विजय ने आगे कहा कि यदि सरकार ठान ले तो देश में कभी दंगे न हों। दंगे पूरी तरह से सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों की नीयत पर निर्भर करते हैं। जरूरत इस बात की है कि समय रहते सख्त कदम उठाए जाएं ताकि हालात बिगड़ने से पहले काबू में किए जा सकें।



ये भी पढ़िए...आई लव मोहम्मद न्यूज: दिग्विजय बोले- मुस्लिम आबादी घटी, RSS पर लगाए दंगे भड़काने के आरोप, I Love Muhammad पर ये कहा



बरेली में हुए बवाल पर उन्होंने कहा कि तौकीर रजा जैसे भड़काऊ नेता सिर्फ मुस्लिमों में ही नहीं, हिंदुओं में भी मौजूद हैं। ऐसे लोग मंच से भाषण देकर लोगों को भड़काने का काम करते हैं। दिग्विजय शुक्रवार को दतिया स्थित पीतांबरा पीठ दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद भोपाल के लिए रवाना हो गए।





Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • आरएसएस
  • दिग्विजय सिंह
  • बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
  • आई लव मोहम्मद न्यूज