तीन दिन की ट्रेनिंग करने भाजपा के बड़े नेता आएंगे पचमढ़ी

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 02, 2025, 16:21 IST
The sootr
भाजपा की तीन दिवसीय विधायकों-सांसदों की ट्रेनिंग पचमढ़ी में 14 जून से शुरू होगी। अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें मार्गदर्शन देंगे। ट्रेनिंग में महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे।

MP News : भाजपा की आगामी रणनीति और संगठन की मजबूती के लिए पचमढ़ी में तीन दिवसीय विशेष ट्रेनिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह14 जून को करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आने की संभावना है। हालांकि, अभी उनकी पुष्टि बाकी है। इस ट्रेनिंग में प्रदेश के भाजपा विधायक और सांसद भाग लेंगे, जिनको प्रभावी कार्यशैली, सोशल मीडिया संचालन और पार्टी के आचार संहिता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।



खबर यह भी : एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार



ट्रेनिंग शिविर का उद्देश्य और महत्व

भाजपा की यह ट्रेनिंग विधायकों और सांसदों को समर्पित है ताकि वे बेहतर तरीके से जनसेवा कर सकें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा सकें। पिछली बार यह ट्रेनिंग चार वर्ष पूर्व उज्जैन में दो दिन की थी, जबकि इस बार इसे तीन दिन का विस्तारित रूप दिया गया है। पचमढ़ी को इस बार ट्रेनिंग के लिए चुना गया है, जहाँ राम-भाऊ महाल्गी प्रबोधिनी संस्थान के विशेषज्ञ भी ट्रेनिंग में शामिल होंगे।



इस शिविर के माध्यम से विधायकों-सांसदों को न केवल व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे बल्कि भाजपा की वैचारिक यात्रा और भविष्य की योजनाओं से भी उन्हें परिचित कराया जाएगा।



खबर यह भी : शिकायत पर भड़का डॉक्टर, भाजपा नेताओं पर गड़ासे से हमला करने दौड़ा



ट्रेनिंग के मुख्य विषय...

1. सोशल मीडिया और डिजिटल प्रभाव

सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति बनाए रखना आज की राजनीति में बेहद जरूरी है। विधायकों-सांसदों को पॉडकास्ट, फॉलोअर्स बढ़ाने, और प्रभावशाली बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह सिखाया जाएगा कि सोशल मीडिया का उपयोग कब, कैसे और कितना करना चाहिए ताकि जन संपर्क बेहतर हो सके।



2. फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी -

केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं का परिचय दिया जाएगा, जिनका लाभ अधिकतम जनता तक पहुंचाना है। विधायकों को इन योजनाओं को पूरी तरह समझना होगा ताकि वे अपने क्षेत्र के हितग्राहियों को सही मार्गदर्शन दे सकें।



खबर यह भी : दिग्विजय सिंह ने किया पोस्ट, मोदी की कथनी और करनी में अंतर, भाजपा ने दिया करारा जवाब



3. कार्यशैली और अनुशासन -

भाजपा की कार्यपद्धति, संगठन के नियम-कायदे, और अनुशासन की महत्ता पर विशेष जोर दिया जाएगा। इससे सांसद-विधायकों में अनुशासनहीनता जैसी समस्याओं से बचा जा सकेगा और संगठन की छवि मजबूत होगी।



4. भाजपा का इतिहास और वैचारिक सफर -

पार्टी के गठन से लेकर वर्तमान तक की वैचारिक यात्रा की जानकारी दी जाएगी। इससे विधायकों-सांसदों को पार्टी के मूल सिद्धांतों और मिशन को समझने में मदद मिलेगी।



5. अर्थव्यवस्था 2047 -

केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की 2047 तक की आर्थिक योजनाओं और रोडमैप पर विस्तृत चर्चा होगी। इसके तहत विधायकों को भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया जाएगा ताकि वे जनता के बीच इसका प्रचार-प्रसार कर सकें।



खबर यह भी : छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!



ट्रेनिंग में शामिल मुख्य नेता -

  • केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (समापन पर संभावित)
  • राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष
  • राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • संगठन महामंत्री हितानंद

(ये सभी नेता ट्रेनिंग शिविर में पूरी अवधि उपस्थित रहेंगे और विधायकों-सांसदों का मार्गदर्शन करेंगे।)



Tags:
  • MP News
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • भाजपा विधायक
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
  • पचमढ़ी
  • ट्रेनिंग