BJP नगराध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया गुंडों की पार्टी, कादरी की संपत्ति की जांच के लिए EOW को लिखा पत्र
इंदौर BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। नगराध्यक्ष ने यह हमला कांग्रेस के फरार पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत के जरिए किया है। मिश्रा ने कांग्रेस को गुंडों की पार्टी बताया है। सुमित मिश्रा ने कहा कि उनके अधिकांश नेता इसी तरह के किरदार के हैं। कोई गुंडागर्दी कर रहा है तो कोई जमीन के धंधे और कोई लव जिहाद में लिप्त है।
कांग्रेस पर इस तरह किया हमला
ये खबर भी पढ़िए...नगराध्यक्ष बनने पर सुमित मिश्रा पहले विधायक गोलू के घर पहुंचे, फिर गए बीजेपी दफ्तर
ईओडब्ल्यू को लिखा पत्र
उधर कादरी के पास संपत्ति होने की बात सामने आई है। इस पर मिश्रा ने ईओडब्ल्यू को पत्र लिखकर इसकी जांच की मांग की है। मिश्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डकैत ने किस तरह यह संपत्ति बनाई इसकी जांच होना चाहिए। यह सभी गलत कामों से आई है। इसी राशि के जरिए वह लव जिहाद के लिए फंडिंग कर रहा है। वहीं यह भी मांग की है कि कादरी फरार है इस पर अभी दस हजार का ईनाम घोषित है। इस ईनाम की राशि को बढ़ाया जाए। साथ ही जल्द से जल्द इसकी गिरफ्तारी की जाए।
ये खबर भी पढ़िए...पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने ऐसे ले ली BJP नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की कुर्सी
फरार है कादरी
सीएम भी कह चुके डकैत हो या बाप कोई नहीं बचेगा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि डकैत हो या उसका बाप कोई नहीं बचेगा। यहां कानून का राज है। अधिकारियों को खुली छूट दी है वह जहां भी हो जैसे भी हो उसे पकड़ो।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी | EOW | भाजपा | CONGRESS | बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा