BJP ऑफिस बनाने वाली कंपनी को मिला केन-बेतवा प्रोजेक्ट का ठेका: जीतू पटवारी

Sandeep Kumar | Mar 11, 2026, 17:05 IST
jeetu patwari
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने फर्जी बैंक गारंटी, ठेकेदारी खेल और केन-बेतवा प्रोजेक्ट में सांठ-गांठ का खुलासा किया।

News in Short

  • जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
  • जीतू ने फर्जी बैंक गारंटी और सांठ-गांठ का खुलासा किया।
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट में ठेकेदारों पर आरोप लगाए गए।
  • पटवारी ने दुबई कनेक्शन का जिक्र किया और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया।
  • 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए, कांग्रेस CBI से जांच की मांग करेगी।

News in Detail

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवार को जल संसाधन विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर ठेकेदारी और कमीशन का खेल चल रहा है। पटवारी ने दस्तावेज भी पेश किए हैं। उन्होंने सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर जांच नहीं हुई, तो कांग्रेस CBI से जांच की मांग करेगी। पटवारी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह कृषि वर्ष नहीं, 'कमीशन वर्ष' है।



आदिवासी जमीन, मंत्रियों पर सवाल और 2028 : कटनी में गरजे जीतू पटवारी, भाजपा सरकार पर सीधे आरोप



पटवारी ने लगाए ये आरोप

पटवारी ने बुधवार को कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़े टेंडरों में सिर्फ फलोदी और गुप्ता कंस्ट्रक्शन जैसी कंपनियां दिखती हैं। यह एक रोटेशन सिस्टम है, जिसमें कंपनियां L1 बनती हैं। इससे प्रतिस्पर्धा खत्म हो गई है।



पटवारी ने दुबई कनेक्शन का जिक्र किया। उन्होंने नौशाद और अश्विन नाटू के बारे में पूछा और आरोप लगाया कि इनका मंत्री रिश्तेदारों के साथ दुबई में बिजनेस है। यह मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला हो सकता है।



पटवारी ने फर्जी बैंक गारंटी पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदार करोड़ों का एडवांस फर्जी गारंटी से ले रहे हैं। जल निगम में घोटाला पकड़े जाने के बावजूद e-BG सिस्टम लागू नहीं किया गया।



पटवारी ने केन-बेतवा प्रोजेक्ट में सांठ-गांठ का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय बनाने वाली कंपनी को ठेका दिया गया। उन्होंने पाइपों के फेरबदल की भी शिकायत की। सस्ते पाइपों के बदले महंगे पाइप दिखाकर करोड़ों का भुगतान लिया गया।



सीधी में बीच सड़क युवक ने महिला पर बरसाए लात-घूंसे, जीतू पटवारी ने आरोपी को बताया बीजेपी नेता



पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बड़ा बयान, कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा



SIR में गड़बड़ी के आरोपों पर जीतू पटवारी पहुंचे पुलिस थाने, कहा BLO, BLA पर करो FIR



जीतू पटवारी ने उठाए सवाल

जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री से सवाल किया कि 'नौशाद' और 'अश्विन नाटू' कौन हैं? क्या सरकार विभाग में जमा सभी बैंक गारंटियों की जांच कराएगी? पटवारी ने चेतावनी दी कि सरकार के पास 15 दिन का समय है। अगर 15 दिनों में स्वतंत्र ऑडिट और जांच नहीं हुई, तो कांग्रेस का डेलीगेशन दस्तावेजों के साथ सीबीआई को शिकायत सौंपेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सिंचाई के रकबे का सरकारी दावा झूठा है और कांग्रेस इसका सत्यापन कर सच सामने लाएगी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • जीतू पटवारी
  • केन-बेतवा प्रोजेक्ट
  • जल संसाधन विभाग