आदिवासी जमीन, मंत्रियों पर सवाल और 2028 : कटनी में गरजे जीतू पटवारी, भाजपा सरकार पर सीधे आरोप
Ramanand Tiwari | Feb 13, 2026, 21:27 IST
Photograph: (the sootr)
कटनी में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा मंत्रियों और संजय पाठक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 2028 में कांग्रेस सरकार बनने पर हिसाब चुकता करने की बात कही है।
KATANI.कटनी दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उन्होंने विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक पर आदिवासियों की जमीन कब्जाने और अवैध खनन के गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने साफ कहा कि अभी सरकार बचा रही है, लेकिन 2028 में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा हिसाब होगा।
पटवारी ने दावा किया कि प्रदेश में नेताओं द्वारा आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि लाखों एकड़ जमीन पर प्रभावशाली लोगों का अवैध कब्जा है। उनका वादा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यह जमीन छीनकर असली हकदार आदिवासियों को वापस दिलाई जाएगी।
इंदौर ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
महाराजा मनुजेंद्र शाह का दिल्ली में बिकेगा बंगला! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तीन मंत्रियों को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बजट सत्र शुरू होने से पहले नैतिक आधार पर निर्णय लिया जाना चाहिए। जिन मंत्रियों के नाम लिए गए उनमे विजय शाह,राजेंद्र शुक्ल,कैलाश विजयवर्गीय शामिल है।
पटवारी ने मंत्री विजय शाह पर सेना के सम्मान से जुड़े बयान को लेकर सवाल उठाए। साथ ही छिंदवाड़ा में जहरीली सिरप से बच्चों की मौत और पीने के साफ पानी की व्यवस्था पर भी उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया।
प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए पटवारी ने सरकार को कर्जग्रस्त बताया। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मोड पर चलाने के फैसले को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को “बेचने की साजिश” कहा। उनका आरोप है कि आर्थिक दबाव के चलते सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है।
शहडोल जाते समय कटनी पहुंचे पटवारी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बड़वारा के विलायत कला में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि आने वाले चुनाव में कटनी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराना लक्ष्य है।
यह खबरें भी पढ़ें..
दमोह के खली का अमेरिका गॉट टैलेंट में भाग लेने का सपना अधूरा, वीजा खारिज
इंदौर में लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
कटनी से पटवारी का यह बयान सिर्फ आरोपों तक सीमित नहीं था। यह 2028 की तैयारी और संगठन को सक्रिय करने का संकेत भी माना जा रहा है। आदिवासी जमीन, मंत्रियों पर कार्रवाई और निजीकरण जैसे मुद्दों को आगे रखकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने की रणनीति साफ कर दी है।
मुख्य आरोप: आदिवासी जमीन और अवैध खनन पर घेराबंदी
पटवारी के प्रमुख दावे...
- विजयराघवगढ़ विधायक पर आदिवासी जमीन कब्जाने का आरोप।
- अवैध खनन को लेकर सरकार पर संरक्षण देने का आरोप।
- 2028 में कांग्रेस सरकार बनने पर कार्रवाई का ऐलान।
- कब्जाई गई जमीन वापस दिलाने का वादा।
इंदौर ED की शाहरा के रूचि ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई, 10.15 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
महाराजा मनुजेंद्र शाह का दिल्ली में बिकेगा बंगला! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
बजट सत्र से पहले तीन मंत्रियों को हटाने की मांग
विजय शाह पर खास निशाना
सरकार कर्ज में डूबी, स्वास्थ्य सेवाएं निजी हाथों में
कटनी में संगठन को संदेश: चारों सीटें जीतने का लक्ष्य
यह खबरें भी पढ़ें..
दमोह के खली का अमेरिका गॉट टैलेंट में भाग लेने का सपना अधूरा, वीजा खारिज
इंदौर में लापता MBA छात्रा का नग्न अवस्था में मिला शव, मामला संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी
सियासी संदेश क्या है?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA