दमोह के खली का अमेरिका गॉट टैलेंट में भाग लेने का सपना अधूरा, वीजा खारिज

Anjali Dwivedi | Feb 13, 2026, 19:29 IST
Share
damoh-artist-invited-america-got-talent-visa-rejected
damoh-artist-invited-america-got-talent-visa-rejected

दमोह के बद्री प्रसाद विश्वकर्मा को अमेरिका गॉट टैलेंट में हिस्सा लेने का न्योता मिला था, लेकिन चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास ने उनका वीजा आवेदन खारिज कर दिया।

News In Short

  • मध्य प्रदेश के बद्री प्रसाद को अमेरिका गॉट टैलेंट में भाग लेने का न्योता मिला था।
  • अमेरिका के चेन्नई दूतावास ने उनका वीजा आवेदन खारिज कर दिया है।
  • बद्री ने अपनी कला से देश का नाम रोशन किया है, लेकिन वीजा न मिलने से निराश हैं।
  • आयोजकों ने बद्री के यात्रा और रहने का खर्च उठाने की पेशकश की थी, लेकिन वीजा नहीं मिला।

News In Detail

Damoh. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के बटियागढ़ गांव के बद्री प्रसाद विश्वकर्मा को अमेरिका गॉट टैलेंट में हिस्सा लेने का न्योता मिला था। लेकिन वीजा के लिए गए तो चेन्नई स्थित अमेरिकी दूतावास ने उनका वीजा आवेदन खारिज कर दिया। इस फैसले से कलाकार और उनके समर्थक निराश हैं।

indian artist Badri Prasad Vishwakarma invited to america got talent denied us visa 214b rule mp news
indian artist Badri Prasad Vishwakarma invited to america got talent denied us visa 214b rule mp news

अमेरिकी प्रोडक्शन हाउस ने किया था बुलावा

बद्री प्रसाद अपनी अद्भुत कलाबाजी और स्टंट्स के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने भारतीय टीवी शो जैसे इंडियाज गॉट टैलेंट और हुनरबाज में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए अमेरिका के प्रोडक्शन हाउस मैराथन प्रोडक्शंस ने उन्हें अमेरिका गॉट टैलेंट के सीजन 21 में भाग लेने का न्योता भेजा था। आयोजकों ने उनके आने-जाने, रहने और खाने का पूरा खर्च उठाने की पेशकश की थी।

क्यों कैसिंल हुआ वीजा

चेन्नई स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने उनके वीजा आवेदन को धारा 214(बी) का हवाला देते हुए खारिज कर दिया। दूतावास का कहना था कि बद्री प्रसाद यह साबित नहीं कर पाए। उनके भारत से मजबूत संबंध हैं, जो उन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर करेंगे। इसका मतलब यह था कि वीजा अधिकारी ने उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति को एक जोखिम माना, जिससे उनका वीजा आवेदन खारिज हो गया।

बद्री के कवर लेटर में यह साफ लिखा था कि वह केवल अपनी कला के जरिए देश का नाम रोशन करने विदेश जा रहे थे। उन्होंने कई बड़े भारतीय टीवी शो में अपनी कला का प्रदर्शन किया है और उन्हें अमेरिका से बुलावा मिला था। लेकिन अमेरिका के कड़े वीजा कानूनों के सामने उनकी कला और प्रतिभा का कोई मूल्य नहीं रहा, और वीजा आवेदन को खारिज कर दिया गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

फर्जी आईएएस मंत्रालय में घुसा : वल्लभ भवन की सुरक्षा पर सवाल, कैसे बन गया एंट्री पास?

मंदसौर के बिल्डरों का कारनामा : सीएम के नकली भतीजे ने किया मध्य प्रदेश में कॉलोनी का उद्घाटन

सनातन को बदनाम करने की साजिश या विवादों का सच? संत समाज पर उठते सवाल

इंदौर में अमेजन कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम का आदेश, एक लाख रुपए ब्याज सहित लौटाओ

Tags:
  • damoh
  • दमोह
  • मध्य प्रदेश
  • अमेरिका
  • वीजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती