पीएम मोदी नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएं? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विपक्ष पर तंज
INDORE. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 सितंबर गुरूवार को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा संकल्प का आगाज किया। साथ ही स्वामित्व योजना का शुभारंभ हुआ, इसके तहत मध्यप्रदेश के 50 लाख ग्रामीणों को निशुल्क रजिस्ट्री मिलेगी। इस योजना के आरंभ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने विपक्ष को जमकर घेरा।
मोदी जी का नहीं तो क्या राहुल का सेवा दिवस मनाएं
नवीन ने कहा कि हम आज पीएम के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के रूप में मना रहे हैं तो विपक्ष को बैचेनी हो रही है। उन्हे सेवा का मतलब ही नहीं पता है। क्योेंकि उनके पूर्वजों ने राजा बनकर काम किया है और बड़े-बड़े बंगलों से बात रखे थे। पीएम मोदी जी ने 25 साल तक तपस्वी बनकर जनसेवा की है। अब मोदीजी का नहीं तो क्या राहुल बाबा का सेवा दिवस मनाएंगे।
विपक्ष को केवल ब्रिक्स का मेन्यू दिखा
नवीन ने कहा कि विपक्ष केवल वोट बैंक राजनीति करता है. उनके लिए गरीब व्यक्ति कभी पहले नहीं रहा। उन्हें यह नहीं दिखता है कि दुनिया के शक्तिशाली देश भारत के साथ ब्रिक्स में साथ खड़े थे लेकिन उन्हें दिखता है कि मेन्यू में क्या था, रेसिपी क्या थी। यह नहीं देखा कि यह सभी देश एक साथ एक पेड़ मां के नाम लगा रहे थे।
नेशन नहीं सेल्फ फर्सट की बात करता है विपक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नेशन फर्सट की बात करती है तो वहीं विपक्ष सेल्फ फर्स्ट और नेशन लास्ट में रखता है। उनके पूर्वजों ने कभी इस तरह देश की सेवा का सोचा है जो आज पीएम कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा विभाजनकारी और देश के बांटने की नीति की है और हमने हमेशा देश को जोडने़ वाली। पहले देखना होता था कि दुनिया में कोई आयोजन हो तो हमारे राष्ट्र प्रमुख पहली पंक्ति में नजर नहीं आते थे। लेकिन आज पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का मान बढ़ाया है।
युवाओं की बात कर रहे, हमने यह किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज यह युवाओं की बात कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 57 करोड़ युवाओं को लोन दिया है। क्या इन्होंने कभी ऐसा किया है। कितनी हितकारी योजनाएं चल रही है। इस पर उन्हें यह योजनाएं और काम नहीं दिखते हैं, वह केवल वोट बैंक के चशमे से काम करते हैं।
सीएम मोहन यादव यह बोले
वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी पीएम नरेंद्र मोदी के कामों की बात की साथ ही कहा कि हम भगवान का नाम लेते हैं तो कांग्रेस को बिच्छू काटता है। अब भगवान का नाम नहीं लें तो किसका लें। सीएम ने कहा कि यह रजिस्ट्री का अधिकार स्वाभिमान से जीने का अधिकार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- आज मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दीवाली-दशहरा, होली सारे त्योहार मनाए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण इलाकों में 50 लाख संपत्तियों का निष्पादन करते फ्री रजिस्ट्री देने की शुरुआत कर दी है। आज से पटवारियों के माध्यम से घर-घर जाकर फ्री रजिस्ट्री का काम शुरू किया जा रहा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा।
चार हजार करोड़ करेंगे खर्च
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस योजना के तहत 50 लाख निजी भूखंड धारकों की रजिस्ट्री होगी। इस पर मप्र सरकार 4 हजार करोड़ खर्च करेगी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंड़ेलवाल ने संबोधित किया। वहीं पहली रजिस्ट्री बडौद के सीताराम को दी गई।
मंत्री विजयवर्गीय को अभिभावक बताया
इस मौके पर नवीन ने सीएम यादव और उनकी टीम को इस योजना को लागू करने पर बधाई दी। वहीं संबोधन के दौरान उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपना वरिष्ठ अभिभावक कहकर संबोधित किया। वहीं पहले नितिन नवीन एयरपोर्ट से गांधीनगर तक करीब 5 किलोमीटर का रोड शो करते हुए पहुंचे। हर 10 फीट की दूरी पर एक स्वागत स्टेज बनाया गया था, जहां विधानसभा वार राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें...
नितिन नवीन आ रहे इंदौर, जिस स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत, उसका विरोध कर रहे पटवारी
राहुल की छात्रों की गूंज के पहले संघ प्रमुख डॉ. भागवत की युवा धर्म संसद, नितिन नवीन भी आ रहे
ED इंदौर ने क्रिकेट सट्टेबाज संजय अग्रवाल के लॉकर से 3.50 किलो सोना किया जब्त
सीएम साय का आज रायपुर दौरा: सामान्य प्रशासन और सेवा संकल्प अभियान की लेंगे बैठक