22 करोड़ के मालिक हैं तरुण चुघ, गैस एजेंसी वाले रजनीश अग्रवाल के पास कितनी दौलत
Amresh Kushwaha | Jun 07, 2026, 11:18 IST
bjp tarun chugh rajneesh agrawal sampatti
भाजपा के मध्यप्रदेश राज्यसभा उम्मीदवार तरुण चुघ के परिवार की कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ है। रजनीश अग्रवाल की कुल संपत्ति दो करोड़ से ज्यादा है। 18 जून को चुनाव होना है।
समझें क्या है मामला...
- मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों पर 18 जून 2026 को चुनाव होना है।
- भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है।
- तरुण चुघ और उनके परिवार की कुल संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपए है।
- रजनीश अग्रवाल के परिवार की कुल घोषित संपत्ति 2 करोड़ रुपए से अधिक है।
- दोनों नेताओं ने नामांकन के साथ हलफनामा दाखिल किया है।
तरुण चुघ कौन हैं?
बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे और 1994 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जरिए सक्रिय राजनीति में आए।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM - Bharatiya Janata Yuva Morcha) में जिला अध्यक्ष, महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे। पंजाब भाजपा में कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभालीं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना के भाजपा प्रभारी भी रह चुके हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में भी उनकी अहम भूमिका रही।
तरुण चुघ की संपत्ति का पूरा हिसाब
- तरुण चुघ और उनके परिवार के पास करीब 22 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। इसमें उनकी खुद की और उनकी पत्नी की संपत्ति दोनों शामिल है।
- बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के अपने नाम पर आठ करोड़ रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्तियां हैं। उनकी खुद की चल संपत्ति करीब तीन करोड़ 83 लाख रुपए बताई गई है।
कर्ज कितना है?
रजनीश अग्रवाल कौन हैं?
एबीवीपी में नगर संयोजक, विश्वविद्यालय प्रमुख, जिला दायित्व और प्रदेश कार्यालय मंत्री जैसी जिम्मेदारियां संभालीं। 2005 से भाजपा में सक्रिय संगठनात्मक भूमिका निभा रहे हैं। 2021 से भाजपा प्रदेश मंत्री और बूथ प्रबंधन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन में उनकी भूमिका को खासतौर पर अहम माना गया था।
रजनीश अग्रवाल की संपत्ति
- रजनीश कुमार अग्रवाल के पास लगभग 59 लाख 59 हजार रुपए की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी गरिमा विजयवर्गीय के नाम 32 लाख 12 हजार रुपए की चल संपत्ति दर्ज है।
- उनके आश्रित पुत्र ज्योतिर्मन अग्रवाल के नाम 5 लाख रुपए की संपत्ति बताई गई है। इस तरह परिवार की कुल चल संपत्ति करीब 96 लाख 71 हजार रुपए बनती है।
जमीन और अचल संपत्ति
गैस एजेंसी के मालिक
दोनों पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
नामांकन में कौन-कौन था मौजूद?
18 जून को होगा चुनाव
मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या के अनुसार दोनों सीटें पार्टी के खाते में आना लगभग तय माना जा रहा है।
d324c396-2fd
रजनीश बोले, पार्टी ने भरोसा जताया
क्यों हो रहा है यह चुनाव?
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को मंजूरी दी है। मध्य प्रदेश से चुघ और अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर है।
FAQ
- तरुण चुघ की कुल संपत्ति कितनी है?
तरुण चुघ और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 22 करोड़ रुपए है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। यह जानकारी उन्होंने राज्यसभा नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में दी है। - रजनीश अग्रवाल की संपत्ति कितनी है?
रजनीश अग्रवाल भाजपा के प्रदेश मंत्री हैं और गैस एजेंसी के मालिक भी हैं। उनके परिवार की कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। विदिशा जिले की लटेरी तहसील में उनके नाम कृषि और गैर-कृषि भूमि दर्ज है। - मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026 कब होगा?
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की दो सीटों पर 18 जून 2026 को चुनाव होना है। भाजपा के पास विधानसभा में बहुमत होने के कारण दोनों सीटें उसी के खाते में जाना तय माना जा रहा है। तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल भाजपा के उम्मीदवार हैं।
राज्यसभा चुनाव: BJP ने विधायकों को भोपाल में रोका, कर रही तीसरी सीट की तैयारी
MP राज्यसभा चुनाव: BJP के दो प्रत्याशी तरुण और रजनीश ने भरा नामांकन
एमपी राज्यसभा चुनाव: दिल्ली में महामंथन, कांग्रेस कैंडिडेट का ऐलान अगले दो दिन में
MP राज्यसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व से की मुलाकात
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari