शर्मनाकः कोरोना में पिता को खोने वाले बच्चों से बाल आशीर्वाद योजना के लिए मांगी 36 हजार की Bribe, लोकायुक्त ने पकड़ा

Jitendra Shrivastava | Apr 12, 2024, 17:43 IST
Share

कोरोना महामारी में या अन्य कारण से मां-पिता को खो चुके 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सरकार की ओर से हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है। सीएम बाल आशीर्वाद योजना में दी जाने वाली राशि देने के बदले मांग रहे थे रिश्वत...

संजय गुप्ता, INDORE. लोकायुक्त इंदौर ने खंडवा में महिला व बाल विकास विभाग के सामाजिक कार्यकर्ता और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 36 हजार की रिश्वत ( Bribe) लेते हुए रंगों हाथों पकड़ा है। शर्मनाक बात यह है कि यह कोरोना में पिता को खो चुके भाई-बहन से सीएम बाल आशीर्वाद योजना की राशि देने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।

17 साल के किशोर की शिकायत पर कार्रवाई

आवेदक अमन राठौड़ पिता स्वर्गीय संतोष राठौड़ उम्र 17 साल ने इस संबंध में लोकायुक्त को शिकायत की थी। शिकायत मनोज दिवाकर जो सामाजिक कार्यकर्ता है महिला व बाल विकास विभाग खंडवा में और संजय जगताप डाटा एंट्री आपरेटर महिल व बाल विकास विभाग खंडवा के खिलाफ हुई थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

छिंदवाड़ा की गेमर पायल धारे PM से मिली, कभी देखी है उसकी प्रोफाइल, फॉलोअर देखकर निकलेगा- OMG

बिल्डर अनिल डोसी की राउ की एडी सिटी टाउनशिप विवाद में संभागायुक्त ने टीएंडसीपी नक्शा मंजूरी आदेश स्थगित किया

हर महीने 4000 की राशि मिले, इसके लिए मांगी रिश्वत

आवेदक के अनुसार अगस्त 2023 में उसके द्वारा मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत आवेदन पत्र महिला एवम् बाल विकास विभाग कार्यालय खंडवा में दिया गया था। आवेदक के पिता की मृत्यु होने से आवेदक एवं उसकी बहन के नाम से आवेदन कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया गया था जिसमें प्रत्येक माह ₹4000 की राशि दोनों बच्चों की शिक्षा के अलग-अलग स्वीकृत की गई थी। इस योजना के तहत कोरोना महामारी में अथवा अन्य कारण से मां-पिता को खो चुके 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सरकार की ओर से हर महीने एक निश्चित राशि दी जाती है। 7 माह के हिसाब से 56000 रु कार्यालय द्वारा आवेदक के खाते में अंतरित किए गए जिसमें से ₹36000 की कार्यालय में सामाजिक कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ मनोज दिवाकर और कंप्यूटर ऑपरेटर संजय जगताप ने इस कार्य को करने और भविष्य में भी ये राशि मिलती रहे इसके एवज में मांग की और पेमेंट नहीं देने पर योजना का लाभ आगे नहीं दिए जाने का कहा गया।

रंगे हाथों पकड़े गए दोनों

शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई। जिसका सत्यापन कराया गया जिसमें बातचीत के दौरान आरोपीगण द्वारा 36000 रुपए लेना तय किया।आवेदन पत्र के सत्यापन एवं आरोपियों से हुई बातचीत के आधार पर आरोपी मनोज दिवाकर एवं संजय जगताप के विरुद्ध धारा 7 एवं धारा 120b IPC का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया और आरोपी मनोज दिवाकर को 36,000 रुपए की राशि लेने पर ट्रैप किया गया है।

Tags:
  • लोकायुक्त
  • Bribe
  • बाल आशीर्वाद योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज