विजयपुर में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए SDM उदयवीर सिंह
Sandeep Kumar | Nov 05, 2024, 12:06 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T130019.454
कांग्रेस की शिकायत पर इलेक्शन कमीशन ने विजयपुर एसडीएम को उदयवीर सिंह सिकरवार हटा दिया है। दरअसल एसडीएम उदयवीर सिंह की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन से शिकायत की थी। जिसकी जांच सही पाए जाने पर उदयवीर सिंह सिकरवार को हटाया गया है।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की शिकायत पर विजयपुर एसडीएम उदयवीर सिंह सिकरवार (Udayveer Singh Sikarwar ) को हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे (Hemant Katare ) की शिकायत पर संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ( इलेक्शन कमीशन ) की जांच में विजयपुर SDM और रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह सिकरवार पर लगे आरोप सही पाए गए है। सरकारी पद पर रहते हुए उन्होंने बीजेपी के पक्ष में काम करने की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।
दरअसल, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे (Hemant Katare ) ने रिटर्निंग अधिकारी उदय सिंह सिकरवार को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि एसडीएम सिकरवार पहले भी बीजेपी के लिए काम करते है। शिकायत के आधार पर इन्हें हटाया गया था। हेमंत ने कहा था कि एक बार फिर उदय सिंह सिकरवार को ही विजयपुर उपचुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई। आखिर क्यों हर बार इन्हें ही रिटर्निंग ऑफिसर बनाया जाता है। हम निर्वाचन आयोग से मांग करते है कि उदय सिंह को चुनावी प्रक्रिया से हटाया जाए।
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत की शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और विजयपुर रिटर्निंग ऑफिसर उदयवीर सिंह को हटा दिया है। आपको बता दें कि उदयवीर सिंह इससे पहले भी 2017 में अंतर और 2018 में मुंगावली उपचुनाव में रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी से हटाए जा चुके हैं।
कांग्रेस ने सीईओ अशोक कुमार शर्मा ( CEO Ashok Kumar Sharma ) के विरुद्ध शिकायत कर कहा था कि वे विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी प्रत्याशी रामनिवास रावत (BJP candidate Ramniwas Rawat ) को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी पोस्टिंग विजयपुर जनपद सीईओ के पद पर की गई है। जिसके बाद आयोग ने एक्शन लेते हुए कराहल जनपद सीईओ को हटाया है।
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने की थी शिकायत
चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई
कांग्रेस ने आयोग से की थी ये शिकायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman