कनाडा में उज्जैन के छात्र की हत्या, कॉलेज छात्रों ने आपसी रंजिश में पीटा, चढ़ाई कार
पढ़ाई के लिए गया था कनाडा
उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा (Gurkirat Singh Manocha) 2025 में पढ़ाई के लिए कनाडा गए थे। वह कनाडा के नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज (Northern Lights College) में बिजनेस मैनेजमेंट का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कर रहा था।
परिवार के अनुसार गुरकीरत पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था। वह कनाडा में वॉलमार्ट (Walmart) में काम करता था, ताकि अपनी पढ़ाई और खर्चों को संभाल सके।
बताया जा रहा है कि 14 मार्च को ड्यूटी खत्म होने के बाद कॉलेज के कुछ छात्र उसे फोर्ट सेंट जॉन (Fort St. John) शहर ले गए। वहीं कथित तौर पर उसके साथ विवाद हुआ और मारपीट की गई।
मारपीट के बाद आरोप है कि उस पर कार चढ़ा दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
छात्रों के विवाद में फंसा युवक
मृतक के बड़े भाई प्रबकीरत सिंह मनोचा के अनुसार, कॉलेज के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में गुरकीरत भी फंस गया।
परिजनों का आरोप है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर उस पर कार चढ़ा दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिवार का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने शुरुआत में 7 से 8 लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उनके वकील के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
परिजनों ने पुलिस और अस्पताल प्रशासन से वीडियो कॉल के जरिए बात भी की है, जिसमें घटना की जानकारी दी गई।
दोस्त ने दी परिवार को जानकारी
घटना की जानकारी सबसे पहले कनाडा में मौजूद गुरकीरत के एक दोस्त ने दी। उसने देर रात रायपुर में रहने वाले गुरकीरत के भाई प्रबकीरत सिंह को फोन कर पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिवार को इस हादसे का पता चला। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
परिवार ने बताया कि कनाडा में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते हैं, जो वहां कानूनी प्रक्रिया (Legal Process) में मदद कर रहे हैं। हालांकि शव को भारत लाने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है।
CM मोहन यादव ने जताया शोक
घटना की जानकारी मिलने के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री (Ujjain News) ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
परिवार ने भी सरकार से मांग की है कि इस मामले में उचित जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ये खबरें भी पढ़ें...
महाकाल नगरी उज्जैन से जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, सिंहस्थ से पहले होगा तैयार
भोपाल-उज्जैन में अब विदेशों जैसी सैर, आ गई हो-हो बसें, एक ही टिकट में घूमें पूरा शहर
उज्जैन बनेगा देश का नया फार्मा हब! करोड़ों का होगा निवेश, युवाओं को मिलेगी नौकरी
उज्जैन के बीजेपी दफ्तर में घुसीं महिलाएं, विधायक को घेरा, फूट-फूट कर रोईं, ये है मामला
उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत