उज्जैन बनेगा देश का नया फार्मा हब! करोड़ों का होगा निवेश, युवाओं को मिलेगी नौकरी
Aman Vaishnav | Mar 08, 2026, 15:14 IST
ujjain vikram udyogpuri phase 2 alkem laboratories investment
उज्जैन अब औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान बनाने जा रहा है। एमपीआइडीसी ने विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 परियोजना का शुभारंभ कर दिया है। इससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र में उज्जैन को एक नई पहचान दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। एमपीआइडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 का शुभारंभ किया गया। यह परियोजना लगभग 488 हेक्टेयर में विकसित होगी। इसका पहला उद्योग एल्केम लेबोरेट्रीज लिमिटेड (Alkem Laboratories Limited) होगा। इसके लिए इसे 30 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।
कंपनी यहां टैबलेट, कैप्सूल और इंजेक्शन जैसी दवाओं के निर्माण के लिए एक नई फैक्ट्री लगाएगी। इससे उज्जैन को दवाओं का उत्पादन करने वाला एक महत्वपूर्ण शहर बना दिया जाएगा। इस फैक्ट्री के शुरू होने से लगभग दो हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं परिवहन, पैकेजिंग, सप्लाई चेन और दूसरी सहायक गतिविधियों से भी बड़ी संख्या में लोग काम कर सकेंगे।
विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में औद्योगिक इकाइयों के लिए 382 हेक्टेयर जमीन तय की गई है। यहां सैकड़ों औद्योगिक भूखंड बनाए जाएंगे। इस इलाके के विकास पर लगभग 455 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड ने इस विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में सड़क नेटवर्क, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति जैसी जरूरी सुविधाएं बनाई जाएंगी। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बिजली की लाइन, सबस्टेशन की सुविधा विकसित होगी।
![8b44205d-1aa]()
विक्रम उद्योगपुरी फेज-1 को लगभग 773 एकड़ जमीन में विकसित किया गया है। इसका उद्घाटन अक्टूबर 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह औद्योगिक टाउनशिप देश की महत्वाकांक्षी दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना का हिस्सा है। फेज-1 के सभी प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। अब यहां पेप्सिको, अमूल, वोल्वो-आयशर, फेना, सुधाकर पाइप्स और इस्कॉन बालाजी जैसी बड़ी कंपनियां आ चुकी हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
उज्जैन न्यूज: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत
डालमिया सीमेंट का प्रोजेक्ट खतरे में, विरोध के बाद सीएम तक पहुंचा मामला, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
विकास की राह में लटके 10 बड़े प्रोजेक्ट, 1.15 लाख करोड़ का नुकसान का अनुमान
एमपी न्यूज: नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड
लोगों को मिलेगा रोजगार
करोड़ों की लागत से मिलेगी जरूरी सुविधा
डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड ने इस विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना में सड़क नेटवर्क, स्ट्रीट लाइट, पानी की आपूर्ति जैसी जरूरी सुविधाएं बनाई जाएंगी। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बिजली की लाइन, सबस्टेशन की सुविधा विकसित होगी।
8b44205d-1aa
बड़ी-बड़ी कंपनियों का आना शुरु
एमपीआइडीसी के कार्यकारी संचालक राजेश राठौड़ ने बताया कि, विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 उज्जैन जिले के उद्योग के विकास में एक अहम कदम होगा। इस प्रोजेक्ट से न केवल बड़ी निवेश की उम्मीद है, बल्कि आने वाले समय में उज्जैन को एक बड़ा औद्योगिक और फार्मा हब बनाने में भी ये महत्वपूर्ण साबित होगा।
उज्जैन न्यूज: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत
डालमिया सीमेंट का प्रोजेक्ट खतरे में, विरोध के बाद सीएम तक पहुंचा मामला, कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
विकास की राह में लटके 10 बड़े प्रोजेक्ट, 1.15 लाख करोड़ का नुकसान का अनुमान
एमपी न्यूज: नगर निगम की सख्ती, 14 मार्च तक टैक्स जमा नहीं किया तो सड़कों पर लगेंगे आपके नाम के बोर्ड
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA