ट्रक ने कार को डेढ़ किमी तक घसीटा, मची अफरा-तफरी, जानें आगे क्या हुआ...

Sandeep Kumar | Mar 01, 2026, 17:33 IST
nagpur sbl energy
डबरा-ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक ने डेढ़ किलोमीटर तक कार को घसीटा। हादसे में तीन लोग सुरक्षित बच गए।

News in Short

  • तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मारी।
  • कार डेढ़ किलोमीटर तक घसीटी गई, तीन लोग सुरक्षित बच गए।
  • ट्रक ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा और पिटाई की।
  • घटना का वीडियो सामने आया, ट्रक ड्राइवर कार घसीटता दिखा।
  • एसएएफ के अधिकारी कार में सवार थे, कोई अपराध दर्ज नहीं।

News in Detail

डबरा-ग्वालियर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने नेक्सॉन कार को टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार ट्रक के आगे फंस गई। ड्राइवर ने ट्रक रोकने की बजाय कार को करीब डेढ़ किलोमीटर तक डिफेंस पार्क के सामने तक घसीटते हुए ले गया। यह घटना शनिवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच टेकनपुर सीमा के बाहर बझेरा गांव की पुलिया के पास हुई। नेक्सॉन कार (MP07-ZG-9779) में तीन लोग सवार थे। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद तीनों लोग सुरक्षित बच गए। इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आया।



ये भी पढ़िए...मार्च 2026 हॉलिडे कैलेंडर, होली-ईद के साथ इन मौकों पर होंगे गवर्नमेंट हॉलिडे



ये भी पढ़िए...नागपुर की SBL एनर्जी कंपनी में धमाका, 17 की मौत, 18 लोग घायल



ये भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में कुपोषण की तस्वीर : 33% बच्चे कम वजन, 8 साल से नहीं बढ़ी आंगनवाड़ी की पोषण राशि



ट्रक ड्राइवर की पिटाई

हादसे के बाद कार सवार लगातार चिल्लाते रहे। प्रत्यक्षदर्शी सेबू गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपनी बुलेट से ट्रक का पीछा किया और चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक नहीं रुका। कुछ अन्य राहगीरों ने भी ट्रक को रोकने की कोशिश की। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कार को घसीटने के बाद ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे छोड़ दिया और भागने की कोशिश की। हालांकि, लोगों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर की पिटाई की। बताया जा रहा है कि कार में एसएएफ के अधिकारी सवार थे, जो बटालियन में पदस्थ हैं और ओरछा से आ रहे थे। फिलहाल इस मामले में कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है।



ये भी पढ़िए...MP विधानसभा में निवेश, पत्रकार सुरक्षा और आवारा पशुओं पर सरकार घिरी



राहगीरों ने बनाया घटना का वीडियो

वीडियो में कार ड्राइवर ट्रक पर हाथ पटकते हुए दिख रहा है। वह बार-बार ट्रक रोकने की गुहार लगा रहा है। ट्रक ड्राइवर ने कार को घसीटते हुए गाड़ी को गड्ढे में पटक दिया। कुछ राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में ट्रक ड्राइवर गाड़ी को लहराते हुए घसीटता हुआ नजर आ रहा है। आंतरी थाना प्रभारी गीतेश शर्मा ने कहा कि अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • ग्वालियर
  • एसएएफ
  • ट्रक ड्राइवर