CBI ने रेलवे सेक्शन इंजीनियर को एक लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला
- CBI ने सागर में रेलवे इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को पकड़ा।
- आरोपी को 1 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया।
- ठेकेदार की सिक्योरिटी राशि लौटाने के बदले रिश्वत की मांग थी।
- आरोपी को जबलपुर लाकर CBI कोर्ट में पेश किया गया।
- कोर्ट ने CBI को 5 दिन की रिमांड दी।
रेलवे सेक्शन इंजीनियर अरेस्ट
जबलपुर CBI की टीम ने सागर से रेलवे सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी को जबलपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया और तीन दिन की रिमांड मिली। ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी लौटाने के एवज में रिश्वत की मांग का मामला सामने आया।
SSE ने रिश्वत की मांग की
सागर रेलखंड में गिट्टी सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने काम पूरा होने के बाद अपनी सिक्योरिटी मनी वापस मांगी। आरोप है कि SSE नारायण सिंह बुंदेला ने राशि लौटाने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। जब ठेकेदार ने पैसे देने से इनकार किया तो अधिकारी ने सिक्योरिटी राशि लौटाने से मना कर दिया।
ठेकेदार ने CBI से शिकायत की
ठेकेदार ने मामले की शिकायत जबलपुर स्थित CBI SP कार्यालय में की। प्रारंभिक जांच और पुष्टि के बाद CBI ने आरोपी अधिकारी पर निगरानी शुरू कर दी। टीम ने आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के लिए सागर के पैराडाइज होटल में ठेकेदार को बुलाया।
होटल में गिरफ्तारी का ट्रैप
CBI की टीम होटल के आसपास सादी वर्दी में तैनात थी। जैसे ही ठेकेदार ने एक लाख रुपए SSE को सौंपे, टीम ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
कोर्ट में पेशी
शुक्रवार दोपहर आरोपी को जबलपुर CBI कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी मीडिया कैमरों से बचते हुए नजर आया, सिर झुकाए और चेहरे को हाथ से ढंका। कोर्ट ने CBI को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड दी।
होटल से अरेस्ट
सीबीआई की टीम ने जाल बिछाया। गुरुवार रात फरियादी ठेकेदार को 1 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला के पास भेजा। बुंदेला ने सागर के होटल में ठेकेदार को बुलाया। वहां पहले से सीबीआई टीम मौजूद थी। जैसे ही बुंदेला ने 1 लाख रुपए लिए, सीबीआई ने उसे पकड़ लिया। आरोपी को जबलपुर लाया गया। शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मंजूर की।
शुक्रवार को सीबीआई टीम आरोपी सेक्शन इंजीनियर नारायण सिंह बुंदेला को कोर्ट में पेश करने लेकर गई। मीडिया कैमरों को देखकर आरोपी अपना चेहरा छिपाता नजर आया। बताया गया कि बुंदेला के खिलाफ पहले भी विभागीय शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। अब पांच दिन की रिमांड के दौरान सीबीआई टीम उससे पूछताछ करेगी। पूछताछ में कई और खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।
विभागा ने शुरू की शिकायत
बताया जा रहा है कि आरोपी SSE के खिलाफ पहले भी विभागीय शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। इसके बावजूद रिश्वत मांगने का सिलसिला जारी रहा। CBI अभी पूरे मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच में संभावित अनियमितताओं को उजागर कर सकती है।
ये भी पढ़ें...
सब इंजीनियर ने यूपीआई से ली रिश्वत, दूसरी किश्त नकद बुलाई, लोकायुक्त ने पकड़ा
रिश्वत कांड के बाद एमपी लोकायुक्त में बड़ा एक्शन, दो डीएसपी नपे
ग्वालियर कोर्ट में सरेआम रिश्वतखोरी: फाइल में चुपके से रखे पैसे, बाबू ने जेब में डाले
मध्यप्रदेश से राजस्थान तक चीते की लंबी दौड़, भरतपुर के जंगल में बनाया ठिकाना