विदेश जाने से पहले कलेक्टरों-कमिश्नरों को ये काम देकर जाएंगे मोहन यादव

Raj Singh | Nov 22, 2024, 10:53 IST
yadav mohan
मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वे कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस दौरान वे कुछ अहम बिंदुओं पर चर्चा भी करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर के बीच विदेश दौरे पर रहेंगे। सीएम यादव अपने छह दिवसीय दौरे पर यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी जाएंगे। उनके दौरे से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम मोहन यादव राज्य के कलेक्टरों और कमिश्नरों को काम पर लगाएंगे। इसके लिए मीटिंग होने वाली है। इसके बाद वो शुक्रवार को ही 10 प्रमुख मुद्दों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।



परफॉर्मेंस का होगा आकलन

इस बैठक में मिलावटखोरी रोकने और पराली जलाने वालों पर रोक लगाने जैसे मुद्दे शामिल हैं। केंद्र सरकार के पास कुछ अभियान भी हैं जिन्हें दिसंबर के पहले अमल में लाना है। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री राजधानी भोपाल में कलेक्टरों और कमिश्नरों की कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें कलेक्टरों के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। खबरें यहां तक भी हैं कि 5 जनवरी के बाद होने वाले मैदानी अमले के ट्रांसफर में परफॉर्मेंस को प्रमुखता दी जाएगी।



CM मोहन यादव को अमित शाह ने दी खुलकर बेटिंग करने की छूट



कलेक्टरों के कामकाज की होगी समीक्षा

शुक्रवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। मुख्यमंत्री इसे सीएम आवास के समत्व भवन से लेंगे। इस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव के साथ ही कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के उप सचिव संदीप केरकेट्टा ने सभी विभागों से कॉन्फ्रेंस के संबंध में जानकारी मांगी है। बताया जा रहा है कि कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलावा मुख्यमंत्री कुछ कलेक्टरों के कामकाज की समीक्षा भी कर सकते हैं।



सीएम मोहन यादव बोले: शहीद स्व. पवन कुमार भदौरिया पर सभी को गर्व



इन प्वाइंट्स पर बात कर सकते हैं सीएम मोहन यादव

सीएम क्यों जा रहे विदेश?

दरअसल, प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे। वे लंदन, ब्रिटेन के बर्मिंघम और जर्मनी के म्यूनिख और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे। दोनों देशों में इन्वेस्ट एमपी इंटरेक्टिव सेशन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री यूके में 120 और जर्मनी में 80 दिग्गजों से मध्य प्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा करेंगे।



FAQ

  1. सीएम मोहन यादव कब और कहां जा रहे हैं?
    मुख्यमंत्री मोहन यादव 24 से 30 नवंबर तक यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी के दौरे पर रहेंगे। वे लंदन, बर्मिंघम, म्यूनिख, और स्टटगार्ट का दौरा करेंगे, जहां वे इन्वेस्ट एमपी इंटरेक्टिव सेशन में भाग लेंगे।
  2. सीएम का विदेश दौरा किस उद्देश्य से है?
    मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए विदेशी निवेश आकर्षित करना है। वे UK और जर्मनी में 200 से अधिक निवेशकों से मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे।
  3. सीएम के दौरे से पहले कौन सी बैठकें हो रही हैं?
    मुख्यमंत्री ने राज्य के कलेक्टरों और कमिश्नरों के साथ बैठक बुलाई है, जिसमें मिलावटखोरी, पराली जलाने, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल कलेक्टर