आज पीएम श्री हेली सेवा का उद्घाटन करेंगे सीएम मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में भी होंगे शामिल

Kaushiki | Apr 19, 2026, 09:46 IST
akshaya-tritiya
सीएम डॉ. मोहन यादव आज अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह और परशुराम जयंती कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बीजेपी महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा अभियान चलाएगी।

सीएम मोहन यादव का दौरा:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (19 अप्रैल) उज्जैन, इंदौर और धार जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे यहां सामूहिक विवाह में शामिल होकर उन्हें आशीर्वाद देंगे। वहीं दूसरी ओर सीएम महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर बातचीत भी करेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज सुबह 10 बजे महिला आरक्षण बिल को लेकर भोपाल के बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके तुरंत बाद वे पीएम श्री हेली सेवा का उद्घाटन करेंगे। दोपहर में वे उज्जैन पहुंचकर पुलिस लाइन में नए वेटिंग रूम का उद्घाटन करेंगे।



इसके बाद वे हामूखेड़ा और कार्तिक मेला ग्राउंड के कार्यक्रमों में जाएंगे। दोपहर एक बजे के बाद वे जानापाव और फिर धार के कार्यक्रमों में रहेंगे। सीएम शाम को इंदौर में परशुराम जयंती की शोभा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वे धार्मिक नगरी उज्जैन में रात्रि विश्राम करेंगे।



अक्षय तृतीया पर शादियों की धूम

आज अक्षय तृतीया का पावन पर्व है और पूरे प्रदेश में रौनक है। मध्य प्रदेश में आज 20 हजार से ज्यादा शादियां होने वाली हैं। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में कई बड़े सामूहिक आयोजन किए जा रहे हैं।



उज्जैन में एक बहुत बड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया है। सीएम मोहन यादव इस सम्मेलन में शामिल होकर जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।



जानापाव में परशुराम जयंती का उत्सव

भगवान परशुराम की जन्मस्थली इंदौर के जानापाव में आज भव्य परशुराम प्रकटोत्सव आयोजित किया गया है। सीएम इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।



यहां महाभारत काल के अस्त्र-शस्त्रों और चक्रव्यूह कला का विशेष एग्जीबिशन लगेगी। सीएम इस एग्जीबिशन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही वे यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी करेंगे।



ये खबरें भी पढ़ें...



एमपी में दो बच्चों वाला नियम जल्द हटेगा, 25 साल पुराना नियम बदलेगी सरकार



एमपी-सीजी और राजस्थान में मौसम की मार! कई जिलों में लू का प्रहार, IMD का हीटवेव अलर्ट



एमपी में शराब दुकान नीलामी विभाग के लिए बनी मुसीबत, 55 दुकानों के खरीददार गायब



एमपी के किसानों के लिए बड़ी खबर : मोहन सरकार ने बढ़ाई गेहूं स्लॉट बुकिंग की तारीख



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • भगवान परशुराम
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा