एमपी में शराब दुकान नीलामी विभाग के लिए बनी मुसीबत, 55 दुकानों के खरीदार गायब
Aman Vaishnav | Apr 19, 2026, 08:20 IST
mp liquor shop auction low bids beer shortage
मध्यप्रदेश में शराब दुकानों की नीलामी आबकारी विभाग के लिए मुसीबत बन गई है। राजधानी में राजस्व बढ़ा है, लेकिन प्रदेश की 55 दुकानें अब तक खाली हैं। ठेकेदार इन दुकानों को लेने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
मध्यप्रदेश की राजधानी में शुक्रवार, 17 अप्रैल को शराब दुकानों की नीलामी पूरी हो गई है। पिछले साल यहां से एक हजार 183 करोड़ रुपए का राजस्व हुआ था।
इस बार नीलामी के बाद लगभग एक हजार 208 करोड़ रुपए का राजस्व जुटा है। पूरे प्रदेश में देखा जाए तो इस बार शराब दुकानों की नीलामी आबकारी विभाग के लिए एक चुनौती बन गई है।
![AA1ZquGe-660001]()
वित्तीय वर्ष के इतने दिन बाद भी 55 शराब दुकानें अब तक नीलाम नहीं हो पाई हैं। इन दुकानों का कुल रिजर्व प्राइस 545 करोड़ रुपए है। हालत ये है कि ठेकेदार इन दुकानों में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
कई जगह तो रिजर्व प्राइस से 70 से 95 फीसदी तक कम बोली लग रही है। उदाहरण के तौर पर अलीराजपुर में 15 करोड़ 12 लाख रुपए की एक दुकान के लिए सिर्फ दो करोड़ 90 लाख रुपए की बोली आई, जो कि 80 फीसदी कम है।
![wine_-534328]()
जिले की छह शराब दुकानों में भी यही हाल है। जबलपुर में आठ करोड़ 39 लाख रुपए की एक दुकान के लिए सिर्फ 41 लाख 23 हजार रुपए का ऑफर आया, जो रिजर्व प्राइस से 95 फीसदी कम है।
मंदसौर, झाबुआ, रतलाम और शाजापुर जैसे जिलों में भी कई जगह 70 फीसदी तक कम बोली लग रही है।
नीलामी न होने की वजह से कई जिलों में आबकारी विभाग खुद शराब दुकानों का संचालन कर रहा है। पहले विभाग ने 40 फीसदी तक कम बोली वाले ऑफर मांगे थे, लेकिन अब उन्हें होल्ड कर दिया गया है।
अब 45 फीसदी तक कम बोली वाले ऑफर बुलाए गए हैं। जानकारी के अनुसार अगर हालात ऐसे ही रहे, तो विभाग 55 फीसदी तक कम ऑफर भी स्वीकार कर सकता है।
वहीं एमपी में इन दिनों एक दिन में बीयर की डिमांड दो लाख से ज्यादा पेटी की हो गई है। वहीं, पांच में से चार कंपनियां सिर्फ एक लाख पेटी का ही उत्पादन कर पा रही हैं। एक कंपनी बंद पड़ी है, जिससे पूरे प्रदेश में बीयर का उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है।
आबकारी विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में पांच बीयर फैक्ट्रियां हैं, जिनमें से इंदौर की माउंट बीयर फैक्ट्री रोजाना 60 हजार पेटी बीयर बना रही है।
दूसरी फैक्ट्री मक्सी में है, जिसका नाम रीजेंट है। ये रोजाना 30 हजार पेटी बीयर का उत्पादन करती है, और इसका ब्रांड नाम बोल्ट है। तीसरी फैक्ट्री एमपी बीयर है, जो इंदौर में ही है। ये करीब छह हजार पेटी बीयर बनाती है।
चौथी फैक्ट्री छतरपुर में है, जो रोजाना करीब तीन हजार पेटी बीयर का उत्पादन करती है। वहीं एक कंपनी सोम थी जो अब बंद हो चुकी है। यह कंपनी अकेले रोजाना 40 हजार से ज्यादा पेटी बीयर बनाती थी।
यहां कुछ खामियों के चलते इसे बंद कर दिया गया है। यही वजह है कि कई जगहों पर शराब दुकानों पर बीयर नहीं मिल पा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में शराब की सभी दुकान बिकी, सरकार को मिलेंगे 2184 करोड़ रुपए
सोम डिस्टिलरीज को हाईकोर्ट से एक और झटका, अब लाइसेंस पर फैसला करेगा आबकारी विभाग
मध्यप्रदेश न्यूज: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें
एमपी न्यूज: शराब दुकानों की नीलामी में गिरावट, सरकार के लक्ष्य पर खतरे की घंटी
इस बार नीलामी के बाद लगभग एक हजार 208 करोड़ रुपए का राजस्व जुटा है। पूरे प्रदेश में देखा जाए तो इस बार शराब दुकानों की नीलामी आबकारी विभाग के लिए एक चुनौती बन गई है।
AA1ZquGe-660001
ठेकेदार खास रुचि नहीं दिखा रहे
कई जगह तो रिजर्व प्राइस से 70 से 95 फीसदी तक कम बोली लग रही है। उदाहरण के तौर पर अलीराजपुर में 15 करोड़ 12 लाख रुपए की एक दुकान के लिए सिर्फ दो करोड़ 90 लाख रुपए की बोली आई, जो कि 80 फीसदी कम है।
wine_-534328
रिजर्व प्राइस से 95 फीसदी कम का ऑफर
मंदसौर, झाबुआ, रतलाम और शाजापुर जैसे जिलों में भी कई जगह 70 फीसदी तक कम बोली लग रही है।
45 फीसदी कम बोली वाले ऑफर बुलाए
अब 45 फीसदी तक कम बोली वाले ऑफर बुलाए गए हैं। जानकारी के अनुसार अगर हालात ऐसे ही रहे, तो विभाग 55 फीसदी तक कम ऑफर भी स्वीकार कर सकता है।
बीयर उत्पादन भी प्रभावित हो रहा
आबकारी विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में पांच बीयर फैक्ट्रियां हैं, जिनमें से इंदौर की माउंट बीयर फैक्ट्री रोजाना 60 हजार पेटी बीयर बना रही है।
क्या है बीयर शॉर्टेज का कारण?
चौथी फैक्ट्री छतरपुर में है, जो रोजाना करीब तीन हजार पेटी बीयर का उत्पादन करती है। वहीं एक कंपनी सोम थी जो अब बंद हो चुकी है। यह कंपनी अकेले रोजाना 40 हजार से ज्यादा पेटी बीयर बनाती थी।
यहां कुछ खामियों के चलते इसे बंद कर दिया गया है। यही वजह है कि कई जगहों पर शराब दुकानों पर बीयर नहीं मिल पा रही है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में शराब की सभी दुकान बिकी, सरकार को मिलेंगे 2184 करोड़ रुपए
सोम डिस्टिलरीज को हाईकोर्ट से एक और झटका, अब लाइसेंस पर फैसला करेगा आबकारी विभाग
मध्यप्रदेश न्यूज: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें
एमपी न्यूज: शराब दुकानों की नीलामी में गिरावट, सरकार के लक्ष्य पर खतरे की घंटी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari