एमपी में दो बच्चों वाला नियम जल्द हटेगा, 25 साल पुराना नियम बदलेगी सरकार

Aman Vaishnav | Published:
Share
mp govt job three child policy new rules
mp govt job three child policy new rules

मध्य प्रदेश सरकार सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इससे अब दो से ज्यादा बच्चों वाले उम्मीदवार भी सरकारी भर्ती के पात्र हो सकेंगे। सरकार जल्द ही कैबिनेट में यह नया प्रस्ताव पेश करने वाली है।

News In Short

  • मध्य प्रदेश में दो बच्चों वाली अनिवार्य शर्त को खत्म करने की तैयारी है।
  • कैबिनेट की मंजूरी के बाद नए नियम प्रदेश भर में लागू हो जाएंगे।
  • अब तीन बच्चों वाले माता-पिता भी सरकारी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • साल 2001 से लागू पुराना नियम अब इतिहास बनने जा रहा है।
  • नए नियमों का लाभ केवल नीति लागू होने के बाद ही मिलेगा।

News In Detail

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों और सुविधाओं के लिए जो दो से ज्यादा बच्चों वाला नियम था, अब उसे खत्म करने की तैयारी है। अब अगर किसी के तीन बच्चे भी हैं तो भी वह सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इसे जल्द ही कैबिनेट में लाने वाली है। हालांकि ये नियम पुराने मामलों पर लागू नहीं होंगे। यह नियम 26 जनवरी 2001 से लागू हुआ था, जब दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते जनसंख्या नियंत्रण के लिए इसे लागू किया गया था।

इस नियम का असर किस-किस पर हुआ?

25 साल तक इस नियम का पालन करने के कारण कई लोगों की नौकरी चली गई, प्रमोशन रुके और भर्तियां भी अटक गईं।

दो ट्रेनी न्यायाधीशों को नौकरी से हटा दिया गया। तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निकाल दिया गया। 30 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती से वंचित रह गए।

साथ ही कई कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी औरपदोन्नति भी रोक दी गई। कई लोगों ने तो तीसरे बच्चे की जानकारी ही छिपा ली ताकि उनकी नौकरी पर कोई असर न पड़े।

सुप्रीम कोर्ट पहले ही वैध ठहरा चुका

सुप्रीम कोर्ट पहले ही दो बच्चों के नियम को वैध ठहरा चुका है। कोर्ट ने इसे जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक तर्कसंगत शर्त माना था। ऐसे में अब राज्य सरकार का इसे खत्म करना पूरी तरह से एक नीतिगत फैसला होगा इसका कानूनी दबाव नहीं है।

मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में भी पंचायत चुनावों या सरकारी सेवाओं में दो बच्चों का नियम अलग-अलग तरीके से लागू रहा है।

ये खबरें भी पढ़िए...

शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला; एक कर्मचारी गया जेल, पर क्या फाइलों में दफन हो जाएंगे बड़े नाम?

कम वेतन से परेशान आउटसोर्स कर्मचारी, सामूहिक आत्मदाह की दी चेतावनी, खंडेलवाल को लिखा पत्र

एमपी न्यूज: शराब दुकान नीलामी विभाग के लिए बनी मुसीबत, 55 दुकानों के खरीददार गायब

मध्यप्रदेश न्यूज: कर्मचारी ने की चोरी, मालिक ने किया सैटलमेंट, जबलपुर हाईकोर्ट ने ठोका जुर्माना

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • एमपी न्यूज
  • राजस्थान
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • दिग्विजय सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी
  • शिक्षक भर्ती
  • राज्य सरकार
  • कैबिनेट
  • जनसंख्या नियंत्रण
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत