सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिर दोहराई 1 लाख पदों की भर्तियों की बात, लेकिन विभागों की मैदानी हकीकत यह

Sanjay Gupta | Aug 15, 2025, 13:06 IST
Share
cm-mohan yadav and shivraj singh chouhan-1-lakh-vacancies-recruitment-issue-independence Day 2025
cm-mohan yadav and shivraj singh chouhan-1-lakh-vacancies-recruitment-issue-independence Day 2025

सीएम डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने उद्बोधन में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में युवा कल्याण को प्रमुख बताया और यह घोषणा की कि राज्य के शासकीय विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में युवा कल्याण को प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बताया। साथ ही फिर से कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय विभागों में 1 लाख पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। आगामी 5 साल में ढाई लाख भर्तियां करने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन यदि साल 2025 में की जा रही भर्तियों और पीएससी व ईएसबी के परीक्षा कैलेंडर को देखें तो यह इस वादे के परे दिखता है।

e818a708-60b
e818a708-60b


1e5ccff3-edf
1e5ccff3-edf


सीएम लगातार एक लाख की भर्तियों की बात कह रहे

सीएम ने यह पहली बार नहीं कहा है। सीएम लगातार अपने उद्बोधन में एक लाख भर्तियों की बात कर रहे हैं। इसी साल ही उन्होंने 14 मार्च को 5 साल के कार्यकाल में ढाई लाख भर्तियों की भी बात कही थी। 11 जुलाई को उज्जैन में उन्होंने एक समान परीक्षा कराकर 1 लाख भर्तियों की बात कही थी और इसके पहले भी वह यह बात दोहरा चुके हैं। खुद सीएस अनुराग जैन भी विभागों की समीक्षा कर उन्हें जल्द से जल्द रिक्त पदों की जानकारी भर्ती एजेंसियों को देने के लिए कह चुके हैं।
खबर यह भी...MP में नई आपातकालीन सेवा: सीएम मोहन यादव ने डायल-112 को दिखाई हरी झंडी, जानिए विशेषताएं

तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने भी यही कहा था

इसके पहले विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पहले से तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख पदों की भर्तियों की बात लगातार दोहराई। लेकिन उस समय भी यह वादा अधूरा रहा और 50 हजार से भी कम पदों के लिए भर्तियां निकली थीं।

असल में देखिए क्या हो रहा है

  • भर्ती के लिए मप्र में दो एजेंसियां सबसे अहम हैं। इसमें मप्र लोक सेवा आयोग है जो बड़े पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराता है और दूसरा है कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी, यह सबसे ज्यादा भर्तियां निकालता है और विभागों में ग्रेड 3 व अन्य पदों के लिए भर्तियां करता है।
  • पीएससी की बात करें तो उनके कैलेंडर में कुल 17 परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित है। इसमें मुश्किल से तीन हजार पद हैं। इसमें से करीब दो हजार पद तो असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रंथपाल के हैं। राज्य सेवा परीक्षा यदि तीन सालों की मिलालें, जो अभी प्रक्रियाधीन है साल 2023, 2024 और 2025 तो भी मिलाकर 500 से कम पद हैं। राज्य वन सेवा तो है ही नहीं इस बार। बाकी फूड सेफ्टी ऑफिसर के 67 पद हैं और असिस्टेंट इंजीनियर के 23 पद हैं। इसी तरह की भर्तियां निकली हुई हैं।
  • वहीं ईएसबी की बात करें तो यहां ग्रुप 1, 2, 3, 4 आदि की विविध भर्तियां हैं। प्राथमिक शिक्षक के लिए 13 हजार पद निकले हुए हैं। पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 750 करीब पद हैं। इसी तरह अन्य भर्तियां हैं। कुल मिलाकर इसमें भी पदों की संख्या 20 हजार से कम ही है।
  • मप्र सरकार बिजली कंपनियों में बंपर भर्ती की बात जरूर कह रही है। जुलाई में इसमें करीब 50 हजार भर्तियों की बात कही गई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

CM Dr. Mohan Yadav | SHIVRAJ SINGH CHOUHAN | स्वतंत्रता दिवस 2025 | 1 लाख सरकारी नौकरी | एमपी में सरकारी नौकरी | एमपी सरकारी नौकरी | मध्य प्रदेश न्यूज | Mp latest news | ईएसबी कैलेंडर | एमपी कर्मचारी चयन मंडल‍

Tags:
  • SHIVRAJ SINGH CHOUHAN
  • CM Dr. Mohan Yadav
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • पीएससी
  • मोहन यादव
  • एमपी में सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp latest news
  • ईएसबी
  • एमपी कर्मचारी चयन मंडल
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • 1 लाख सरकारी नौकरी
  • ईएसबी कैलेंडर
  • स्वतंत्रता दिवस 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा