आज बुरहानपुर को बड़ी सौगात देंगे सीएम मोहन यादव, गुजरात-दिल्ली का भी करेंगे सफर

Kaushiki | Mar 15, 2026, 09:43 IST
cm-mohan-yadav
CM मोहन यादव आज बुरहानपुर में 363 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे गुजरात के कच्छ और फिर दिल्ली के दौरे पर रवाना होंगे। आइए जानें इनके कार्यक्रम...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (15 फरवरी) बुरहानपुर जिले को करोड़ों की सौगात देंगे। सुबह 11 बजे सीएम मोहन यादव भोपाल से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे वे बुरहानपुर के नेपानगर पहुंचेंगे। यहां वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम...



नेपानगर को मिलेगा विकास कार्यों की सौगात

नेपानगर के नेहरू स्टेडियम में जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यहां सीएम मोहन यादव आदिवासियों और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत करेंगे। यहां सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्पेशल प्रदर्शनी भी लगेगी।



कृषि, उद्यानिकी और पशु चिकित्सा विभाग के स्टॉल यहां मौजूद रहेंगे। सीएम मोहन यादव नेपानगर में 363 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू करेंगे। इसके साथ ही कुल 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।



इंदौर से कच्छ के लिए जाएंगे

इसके बाद दोपहर 2 बजे सीएम (CM Mohan Yadav) नेपानगर से इंदौर के लिए निकलेंगे। वे हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और गुजरात के कच्छ के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे वे भुज पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।



गुजरात के दौरे के बाद सीएम रात को दिल्ली निकलेंगे। रात 9:20 बजे वे भुज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। लगभग 11 बजे वे देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली में वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा इस प्रकार है...



  • 11:00 AM: सीएम भोपाल से बुरहानपुर के लिए रवाना होंगे।
  • 12:00 PM: बुरहानपुर के नेपानगर पहुंच जाएंगे।
  • 02:00 PM: नेपानगर से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • 02:55 PM: इंदौर एयरपोर्ट से गुजरात के कच्छ के लिए रवाना होंगे।
  • 04:40 PM: भुज में अंजार पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
  • 08:30 PM: अंजार में कार्यक्रम पूरा कर वापस भुज एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • 09:10 PM: मुख्यमंत्री वापस भुज एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
  • 10:50 PM: मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रमों के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...



भोपाल के काटजू अस्पताल में होगा हाईटेक इलाज, महिलाओं को एक ही जगह मिलेगा निसंतानता और पीसीओएस का इलाज



UGC के नए नियमों का विरोध: ब्राह्मण समाज आज राजधानी में करेगा आंदोलन



ईरान-इजराइल युद्ध का 16वां दिन: होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...



आ लौट चलें योजना : ड्रॉपआउट छात्रों के लिए शिक्षा का नया अवसर, ऐसे मिलेगा फायदा



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा