राजधानी में तीन जगह रावण दहन करेंगे सीएम मोहन यादव

Madhav Singh | Oct 12, 2024, 08:53 IST
d
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दशहरे के पर्व पर राजधानी में तीन जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। सीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में शस्त्र पूजन करने को कहा।

दशहरा पर्व पर सीएम डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में तीन जगहों पर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम 7 से 9 के बीच वह राजधानी में रावण दहन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



शाम 7 बजे वे बिट्टन मार्केट में अरेरा राजधानी उत्सव समिति के दशहरा समारोह में रावण दहन करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे कोलार हिंदू उत्सव समिति द्वारा बंजारी दशहरा मैदान में रावण दहन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह रात 8:55 बजे छोला दशहरा मैदान में हिंदू उत्सव समिति के आयोजित पारंपरिक दशहरा उत्सव में भी शामिल होंगे।



CM मोहन यादव आज सिंगरौली को देंगे 229.55 करोड़ की सौंगात

सभी जनप्रतिनिधि करेंगे शस्त्र पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस वर्ष के दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन परंपरा में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में होने वाला शस्त्र पूजन अब जनता का पर्व बनेगा। उन्होंने कहा कि वे खुद देवी अहिल्याबाई की राजधानी रही महेश्वर और उनकी छावनी इंदौर में शस्त्र पूजा करेंगे।



ये भी पढ़ें... सीएम मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे शस्त्र पूजन



इंदौर में भी सीएम करेंगे शस्त्र पूजन

इस बार प्रदेश में दशहरा पर्व सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव होलकर राजवंश की राजधानी रहे महेश्वर किले में शस्त्र पूजन कर दशहरा मनाएंगे। वह इंदौर में भी शस्त्रपूजन करेंगे। सरकार ने इस वर्ष के दशहरे को महिला सशक्तीकरण और लोकमाता अहिल्याबाई को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी मंत्री अपने प्रभार के जिलों में स्थित सरकारी शस्त्रागारों में जाकर दशहरा शस्त्र पूजन करेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • आज रावण दहन
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • दशहरा
  • इंदौर में सीएम मोहन यादव
  • एमपी सीएम मोहन यादव