/sootr/media/media_files/IHTiQvKj5RmwUrIQKHnl.jpg)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वियजयादशमी के अवसर पर महेश्वर और इंदौर में शस्त्र पूजन व भूमिपूजन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 12 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे वे महेश्वर पहुंचेंगे, जहां शस्त्र पूजन के साथ-साथ आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 83 करोड़, 29 लाख रुपए की लागत से 43 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। फिर वे श्रीमद् भागवत मां रेवा गोशाला में गोपूजन करेंगे।
MP में 5 साल में 76 लोकायुक्त छापे, 62 में जांच जारी; किसी को सजा नहीं
2.30 इंदौर शस्त्र पूजन में भाग लेंगे सीएम
महेश्वर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2.30 बजे इंदौर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह इंदौर में देवी अहिल्याबाई के 300वीं जन्म जयंती और विजयादशमी के मौके पर डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4.35 बजे मुख्यमंत्री यादव भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें...मोहन करेंगे सिंधिया समर्थक नेताओं की छंटनी, यहां होंगी नई नियुक्ती
दशहरे को लेकर क्या बोले सीएम
दशहरे के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल राज्य सरकार और समाज मिलकर दशहरा मनाएंगे, जिसमें शस्त्र पूजन भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस साल का दशहरा महिला सशक्तिकरण और देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। बताया गया है कि मुख्यमंत्री 14 अक्टूबर को इंदौर में फ्लायओवर का लोकार्पण करेंगे। शहर में यातायात व्यवस्था सुगम हो इसके लिए खजराना, फूटी कोठी, भंवरकुआं और लवकुश चौराहे पर नए फ्लायओवर का उद्घाटन होगा।
ये भी पढ़ें... Indore में इंडिया गठबंधन के सहारे कांग्रेस के Akshay Kanti Bam
कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 52 करोड़, 26 लाख रुपए की लागत से बने कसरावद-पीपलगोन-बेड़िया मार्ग (23.40 किमी), मंडलेश्वर में 2 करोड़ 89 लाख का आईटीआई भवन और काकड़दा से धरगांव तक 2 करोड़ 69 लाख की लागत से बने पुल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, भीकनगांव अंजनगांव में 1 करोड़ 84 लाख की लागत का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और समसपुरा, पनवाड़ा, नंदगांव रोड तथा पंधानिया में 49-49 लाख की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों का लोकार्पण किया जाएगा।
जनप्रतिनिधि भी करेंगे शस्त्र पूजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन परंपरा में सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में होने वाला शस्त्र पूजन अब जनता का पर्व बनेगा। उन्होंने कहा कि वे खुद देवी अहिल्याबाई की राजधानी रही महेश्वर और उनकी छावनी इंदौर में शस्त्र पूजा करेंगे।
पहले ही ले लिया था फैसला
24 सितम्बर की बैठक के पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि इस वर्ष दशहरा पर्व शस्त्र पूजन के साथ मनाया जाएगा। सभी मंत्री अपने प्रभार जिलों के पुलिस शस्त्रागार में शस्त्र पूजन करेंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
/sootr/media/member_avatars/2024-10-01t084213204z-mahadev-singh.jpg )
 Follow Us
 Follow Us