IPS सर्विस मीट 2026 : वर्दी का रौब और ड्यूटी की टेंशन छोड़ बच्चे बने अफसर

Kaushiki | Jan 25, 2026, 13:25 IST
भोपाल में आयोजित IPS सर्विस मीट में धीर- गंभीर पुलिस अफसर बच्चों की तरह उछलते- कूदते नजर आए। सीएम मोहन यादव ने एमपी पुलिस के इस जज्बे को खूब सराहा।
1 8 IPS सर्विस मीट 2026
ips meet 2026

IPS Service Meet Bhopal: सीएम मोहन यादव ने पिछले दिनों भोपाल में आयोजित IPS सर्विस मीट 2026 का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए उन्होंने पुलिस विभाग के जज्बे को सलाम किया। सीएम ने पुलिस ऑफिसर्स की तुलना लोकतंत्र के रक्षक के रूप में की।

2 8 अफसरों का नया अवतार
ips meet 2026

आईपीएस मीट के पहले दिन पुलिस अफसर अपनी रेगुलर वर्दी छोड़ अलग-अलग पारंपरिक वेशभूषा और कलरफुल कपड़ों में नजर आए। माहौल कुछ ऐसा बना, जैसे बच्चों का मेला लगा हो। अफसरों ने खूब मस्ती की...

3 8 मंच पर महाकाल की गूंज
ips

आईपीएस सर्विस मीट में उज्जैन की टीम ने महाकाल स्तुति और मालवा हैरिटेज पर ऐसी जानदार परफॉरमेंस दी कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। एक्टर्स के रूप में अफसरों का नया ही टैलेंट नजर आया।

4 8 उज्जैन का जलवा
IPS

एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व वाली वेस्ट जोन (उज्जैन) की टीम ने अपनी बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति के दम पर पहला पुरस्कार अपने नाम किया। इसी के साथ महाकाल की जय- जयकार गूंज उठी।

5 8 जोन के बीच कड़ा मुकाबला
photos

ईस्ट जोन दूसरे और मध्य जोन तीसरे पायदान पर रहे, लेकिन सभी अफसरों की एनर्जी और एक्टिंग स्किल्स ने सबका दिल जीत लिया।

6 8 ऑफिसर्स मेस में मौज-मस्ती
pics

पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अफसरों ने काम का प्रेशर भूलकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।

7 8 कला और संस्कृति का संगम
IPS

पुलिस विभाग के दिग्गजों ने मंच पर एक्टिंग और डांस के जरिए दिखाया कि वे कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कला में भी माहिर हैं।

8 8 विजेताओं का सम्मान
IPS

डीजीपी कैलाश मकवाना ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया, जिससे माहौल और भी जोश से भर गया और अफसरों की बॉन्डिंग और मजबूत हुई।