आज कानपुर-दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Kaushiki | Jan 18, 2026, 09:42 IST
cm mohan yadav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। वे भोपाल से कानपुर जाएंगे और फिर वहां से दिल्ली पहुंचेंगे। वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं।

News In Short

  • दोपहर 1:05 बजे भोपाल से कानपुर के लिए रवाना होंगे।
  • कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय में उनका आगमन होगा।
  • बिठूर रोड और मेहरबान सिंह पुरवा में कार्यक्रम होंगे।
  • शाम 6:10 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • कल, 19 जनवरी को बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में शामिल होंगे।

News In Detail

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (18 जनवरी) का दिन व्यस्त रहने वाला है। उनका आज का दौरा न केवल प्रशासनिक है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बहुत खास माना जा रहा है।



सीएम आज भोपाल से निकलकर पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचेंगे। फिर वहां से देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आइए जानें उनका पूरा कार्यक्रम...



कानपुर में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का आज कानपुर दौरे पर जाएंगे। वे दोपहर 2:40 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे बिठूर रोड स्थित श्री गंगा वैली के लिए रवाना होंगे।



यहां दोपहर 3:00 बजे वे एक स्थानीय कार्यक्रम में जनता और क्षेत्रीय नेताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके ठीक बाद, शाम 4:10 बजे वे मेहरबान सिंह का पुरवा पहुंचेंगे।



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

कानपुर के स्थानीय कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद सीएम (सीएम मोहन यादव दौरा)शाम 5:00 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे शाम 5:20 बजे देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



उनका विमान शाम 6:10 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। दिल्ली में सीएम आगामी ऑफिसियल एक्टिविटीज में व्यस्त हो जाएंगे।



बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में भागीदारी

दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम मोहन यादव का असली मिशन शुरू होगा। वे यहां बीजेपी के नए नेशनल प्रेसिडेंट के चुनाव में शामिल होंगे। आज रात वे पार्टी के बड़े दिग्गजों के साथ खास मुलाकात और चर्चा करेंगे। ये मीटिंग्स पार्टी का भविष्य तय करने में बहुत अहम होंगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



एमपी पुलिस का अपना पोलारिस क्लाउड सिस्टम, सिक्योर रहेगा पुलिस का डेटा



एमपी, सीजी में शीतलहर से ठंड बढ़ी, राजस्थान में सर्दी से राहत, बारिश का अलर्ट जारी



एमपी में अब हेड कॉन्स्टेबल भी काट सकेंगे चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर लगेगा ज्यादा जुर्माना



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा