सीएम मोहन यादव फिर बोले-किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे भ्रष्टाचार

Sandeep Kumar | Dec 23, 2024, 19:17 IST
lakha banjara lake redevelopment Photograph: (lakha banjara lake redevelopment)
सागर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय और दो जोनल सेंटर का भी उद्घाटन किया।

नीलेश कुमार @ SAGAR. सागर गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास कार्य का लोकार्पण किया। कार्यक्रम सागर के संजय ड्राइव पर आयोजित हुआ, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने सागर सिटी गवर्नेंस नगर पालिका निगम कार्यालय और दो जोनल सेंटर का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और अधिक आकर्षक बना दिया।



धार्मिक शहर वाली दलील को HC ने की खारिज, दी बूचड़खाना खोलने की अनुमति



मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार पर सख्त बयान

सरकारी कर्मचारियों की 26 जनवरी तक छुट्टियां रद्द, जानें क्या है कारण



सागर के विकास की ओर एक और कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले को विकास के नए आयाम पर ले जाने का वादा किया। लाखा बंजारा झील के पुनर्विकास के साथ, सागर शहर में नई परियोजनाओं और योजनाओं का उद्घाटन यह दर्शाता है कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।





गौरव उत्सव का रंगारंग समापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सागर की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। सागर गौरव उत्सव ने न केवल शहर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को उजागर किया बल्कि इसे विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।





मुख्यमंत्री ने दिया विकास का संदेश

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झील का पुनर्विकास शहर की सुंदरता को बढ़ाएगा और पर्यटन को प्रोत्साहन देगा। सागर सिटी गवर्नेंस प्रणाली से शहर में प्रशासनिक सुधार होंगे और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • पुष्कर सिंह धामी
  • सागर न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • लाखा बंजारा झील