मंदसौर में सीएम मोहन यादव देंगे 290 करोड़ की योजनाओं सौगात, किसान मेले का करेंगे शुभारंभ
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में आज यानी शनिवार मई को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कृषक सम्मेलन एवं कृषि उद्योग समागम-2025 का आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस आयोजन का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और कई विधायक, सांसद एवं प्रदेश भर से आए किसान, उद्यमी, निर्यातक और एफपीओ प्रतिनिधि शामिल होंगे।
कृषक सम्मेलन में विशेषज्ञ देंगे आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण
एमएसएमई, पशुपालन, मत्स्य समेंत इन विभागों की भागीदारी
एग्री-हॉर्टी एक्सपो-2025 के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, एमएसएमई, एमपी एग्रो और मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन सहित कई सरकारी विभागों की सक्रिय भागीदारी होगी। ये विभाग किसानों को योजनाओं और संसाधनों की जानकारी देंगे।किसानों के लिए विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इच्छुक किसान वहीं पर योजनाओं में ऑन-द-स्पॉट पंजीयन करा सकेंगे। इससे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ सरलता से मिलेगा।
मुख्यमंत्री से निवेशकों से करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव समागम के दौरान निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे और कृषि व उद्यानिकी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण भी करेंगे। इससे योजनाओं की प्रभावशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
यह भी पढ़ें...संतों के बीच सीएम मोहन यादव बोले- सनातन की ध्वजा लेकर भारत सीना तान खड़ा है
सीएम राइज स्कूल भवन का लोकार्पण
कार्यक्रम के दौरान सीतामऊ में 33.14 करोड़ रुपये से निर्मित महर्षि सांदीपनि विद्यालय भवन (सीएम राइज स्कूल) का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। साथ ही दुधाखेड़ी में 400 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...एमपी के हर जिले में बनेगा श्रीकृष्ण का वृंदावन गांव, सीएम मोहन यादव ने कर दिया ऐलान
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम | सीएम मोहन यादव दौरा | किसान सम्मेलन | MP News