MP में आएगी निवेश की बाढ़, पुणे में CM मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
Siddhi Tamrakar | Jan 22, 2025, 10:43 IST
cm mohan yadav in pune
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 22 जनवरी को पुणे में निवेश सत्र आयोजित किया जा रहा है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से संवाद कर राज्य में निवेश अवसरों को बढ़ावा देंगे।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से 22 जनवरी, बुधवार को पुणे में एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और निवेश के नए अवसर प्रदान करना है।
निवेशकों- उद्योगपतियों से CM करेंगे संवाद
राज्य को उद्योगों के लिए अनुकूल स्थान बनाने का लक्ष्य
सीएम का लक्ष्य मध्यप्रदेश को उद्योगों के लिए एक प्रमुख और अनुकूल केंद्र के रूप में स्थापित करना है। मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और कोयंबटूर में आयोजित सफल सत्रों के बाद पुणे का यह कार्यक्रम निवेशकों के लिए एक और सुनहरा अवसर होगा।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का हिस्सा
यह सत्र "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" की तैयारियों का एक अहम हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित होगी। यह पहल राज्य को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के प्रयासों को और मजबूत करेगी।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल।
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 09.50 बजे- ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
- सुबह 09.55 बजे- ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
- सुबह 10.00 बजे- आरक्षित
- सुबह 10.45 बजे- बैठक - वित्त विभाग
- दोपहर 12.00 से 12.15 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- दोपहर 12.20 से 01.35 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से एयरपोर्ट पुणे (महाराष्ट्र) आगमन
- दोपहर 02.00 बजे- स्थानीय कार्यक्रम - इन्वेस्टर्स मीट, रिट्ज कार्टेन, पुणे
- रात 09.00 से 10.15 बजे तक- एयरपोर्ट पुणे से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- रात 10.30 बजे- निवास आगमन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक