सीएम मोहन यादव जंबूरी मैदान में करेंगे पौधरोपण, जानें मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Jul 06, 2024, 08:33 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-06T082606.547
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव अपने कार्यक्रमों में लगातार व्यस्त रहते हैं। इसी क्रम में सीएम आज यानी 6 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में नजर आएंगे। आइए एक नजर डालते हैं सीएम आज के प्रमुख कार्यक्रमों पर।

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए खत्म हो गया है। इसके साथ सीएम मोहन एक बार फिर प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त नजर आएंगे। सीएम मोहन आज यानी 6 जुलाई को सबसे पहले सुबह करीब 9 बजे भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचेंगे। यहां पर सीएम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सेंट जेवियर स्कूल के पास पौधरोपण करेंगे।



677c410a-586


ये खबर भी पढ़िए...सहेली को लेकर भाग गई BSF की मुस्लिम महिला कांस्टेबल, मां ने दर्ज कराई अपहरण की FIR



सीएम विवाह समारोह में करेंगे शिरकत

अपने दौरे में सीएम मोहन करीब 09 बजकर 45 मिनट पर अरेरा कॉलोनी पर पहुंचेगे। यहां पर सीएम, सुनील बंसल के बेटे की शादी में शिरकत करेंगे। इसके बाद सीएम करीब 11 बजे अरेरा हिल्स के विकास भवन में शिरकत करेंगे, यहां पर वो श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन का लोकार्पण और नामकरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब 12 बजे लालघाटी आएंगे। यहां पर वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...MP Monsoon Session 2024 : विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 5 दिन ही चल सका मानसून सत्र



सीएम का स्टेट हेंगर आगमन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Chief Minister Mohan Yadav ) हैलीकैप्टर के जरिए दोपहर करीब एक बजे उज्जैन पहुंचेगे। यहां पर वो विद्या भारती मालवा के विद्यालय भवन का भूमिपूजन करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद काफिला गोशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब 04.30 बजे कोठी महल उज्जैन में संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम 5 बजे सीएम विक्रम विश्वविद्यालय आएंगे और यहीं से मध्य प्रदेश बजट 2024 का संदेश देंगे। आपको बताते चले कि यहां सीएम रात्रि विश्राम भी करेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sandeep mishr


Tags:
  • Chief Minister Mohan Yadav
  • विधानसभा का मानसून सत्र
  • Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
  • एमपी के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र
  • सीएम मोहन करेंगे पौधरोपण
  • एक पेड़ मां के नाम अभियान