सीएम मोहन यादव आज इंदौर में फहराएंगे तिरंगा, जानें उनका पूरा शेड्यूल

Siddhi Tamrakar | Jan 26, 2025, 08:35 IST
cm mohan yadav schedule 26 jan 25
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) इंदौर में तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे। आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बनाएंगी।

गणतंत्र दिवस भारत के लोकतंत्र और गौरव का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भव्य समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। राज्यपाल मंगू भाई पटेल भोपाल में तिरंगा फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) इंदौर में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आकर्षक झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और परेड इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बनाएंगी।



सीएम इंदौर में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री का भोपाल कार्यक्रम

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री भोपाल पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे मानव संग्रहालय का दौरा करेंगे और ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। शाम 5 बजे सीएम राजभवन में आयोजित गणतंत्र दिवस के विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे ब्रजभूमि महाविहार मोनेस्ट्री में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव में शामिल होंगे। 7 बजे वे राष्ट्रीय सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने रविंद्र भवन पहुंचेंगे।



22 झांकियां रहेंगी परेड का आकर्षण केंद्र

भोपाल में गणतंत्र दिवस की परेड में 22 झांकियां शामिल होंगी। ये झांकियां विभिन्न विभागों जैसे उद्यानिकी, आयुष, उद्योग, कृषि, खेल, महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, और संस्कृति विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • मंगुभाई पटेल
  • CM Mohan Yadav schedule
  • Republic Day 2025